Bhojpuriमनोरंजनसमाचार

भोजपुरी फिल्म ‘बोले चूड़ियाँ बोले कँगना’ का ट्रेलर 26 फरवरी को

18 साल बाद फ़िल्म निर्देशक मनोज ओझा की फिल्म

Entertainment : भोजपुरी सिनेमा के तीसरे सुनहरे दौर में 18 साल पहले बतौर फ़िल्म निर्देशक मनोज ओझा ने सुपर डुपर हिट भोजपुरी फ़िल्म ‘चलत मुसाफिर मोह लियो रे’ का निर्देशन करके बहुत बड़ी मिसाल कायम किया था। उस फिल्म से गायक से नायक बने थे दिनेश लाल यादव निरहुआ, सिंगर से एक्ट्रेस बनी थी कल्पना पोटवारी। तब से अब तक मनोज ओझा लगातार अपना योगदान भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री में देते आ रहे हैं और 18 साल बाद फिर से फ़िल्म निर्देशन में उतरे फ़िल्म निर्देशक मनोज ओझा के निर्देशन बनी भोजपुरिया बाहुबली सिनेस्टार प्रिंस सिंह राजपूत, पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस पायस पंडित और डिम्पल सिंह स्टारर भोजपुरी फिल्म ‘बोले चूड़ियाँ बोले कँगना’ की मेकिंग किया है।

यह भी पढ़ें  आंगनबाड़ी सेविकाओं ने किया एकदिवसीय भूख हड़ताल

इस फ़िल्म का ट्रेलर 26 फरवरी को सुबह 7 बजे ईगल होम इंटरटेनमेंट्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा। इस फ़िल्म से एक बार फिर भोजपुरिया बॉक्स ऑफिस पर मनोज ओझा बतौर निर्देशक धमाल करने वाले हैं। साथ ही प्रिंस सिंह राजपूत, पायस पंडित और डिम्पल सिंह की तिकड़ी दर्शकों का दिल जीतने वाली है।

उल्लेखनीय है कि कमला फिल्म्स क्रिएशन्स, डिजिटेक प्रोडक्शन के बैनर तले बिग लेबल पर निर्मित की गई भोजपुरी फिल्म ‘बोले चूड़ियाँ बोले कँगना’ की पूरी शूटिंग उत्तर प्रदेश की पावन भूमि वाराणसी में बिग लेबल पर की गई है। इस फिल्म के निर्माता गौतम कुमार, मनु भाई शाह, लोकेश मिश्रा हैं।  इस फिल्म के निर्देशक मनोज ओझा हैं। फिल्म के लेखक सभा वर्मा हैं।

यह भी पढ़ें  पंचायत उपचुनाव की घोषणा कुल 3522 पदों पर चुनाव

गीतकार प्रकाश बारूद, संगीतकार प्रकाश बारूद, सर्विन्द मल्हार ने। डीओपी फ़िरोज़ खान, डांस मास्टर कानू मुखर्जी, आर्ट डायरेक्टर सतीश गिरी, एडीटर गोविन्द दूबे, कलरिस्ट गजाननं वादवे हैं। पब्लिसिटी डिजाईन एवं वीएफएक्स सुमित ओझा ने किया है। इस फिल्म की मार्केटिंग ‘मेक योर फ़िल्म इंडिया’ कंपनी कर रही है। फिल्म के मुख्य कलाकार प्रिंस सिंह राजपूत, पायस पंडित, डिम्पल सिंह, जे नीलम, जेपी सिंह, सोनिया मिश्रा, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, सचिन श्रीवास्तव, रवि रंजन, प्रिया, अंकुश कहार, आरती निगम, प्राची सिंह आदि हैं।

यह भी पढ़ें  निर्माता निर्देशक एन. मंडल ने समस्तीपुर के नये डी. एम. योगेंद्र सिंह का किया स्वागत

Abhishek Anand

Abhishek Anand, Working with Gaam Ghar News as a author. Abhishek is an all rounder, he can write articles on any beat whether it is entertainment, business, politics and sports, he can deal with it.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button