समस्तीपुरसमाचार

समस्तीपुर बंद चीनी मिल चालू करने मांग को लेकर जुलूस प्रदर्शन

जिला विकास संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में शहर में जुलूस, किसानों और मजदूरों ने सभा कर सरकार से बंद पड़ी चीनी मिल जल्द चालू करने मांग।

समस्तीपुर में वर्षों से बंद पड़ी चीनी मिल को पुनः चालू कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को जिला विकास संघर्ष मोर्चा के बैनर तले एक जुलूस निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान, मजदूर और स्थानीय लोग शामिल हुए तथा सरकार से मिल को जल्द चालू कराने की मांग की।

जुलूस शहर के स्टेशन चौक से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए चीनी मिल चौक पहुंचा। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर मांगों से संबंधित नारे लगाए। इसके बाद वहां एक सभा का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता शंकर प्रसाद साह ने की, जबकि संचालन मोर्चा के संयोजक शत्रुघ्न राय पंजी ने किया।

सभा को संबोधित करते हुए मोर्चा के नेताओं सुरेंद्र प्रसाद सिंह और राकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि समस्तीपुर की चीनी मिल लंबे समय से बंद पड़ी है, जिसके कारण क्षेत्र के हजारों गन्ना किसान और मजदूर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। किसानों को अपनी उपज के लिए उचित बाजार नहीं मिल पा रहा है, जिससे उनकी आय प्रभावित हो रही है।

वक्ताओं ने कहा कि यदि चीनी मिल को फिर से चालू किया जाता है तो इससे किसानों को अपनी फसल का उचित मूल्य मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। इससे क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

यह भी पढ़ें  एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में जिले का मोस्ट वांटेड विकास यादव हुआ गिरफ्तार

सभा को संबोधित करते हुए शंकर प्रसाद साह ने कहा कि सरकार को इस दिशा में जल्द ठोस कदम उठाने चाहिए। उन्होंने बताया कि समस्तीपुर की बंद चीनी मिल के पास 22 एकड़ से अधिक जमीन उपलब्ध है और यहां चारों तरफ सड़क, रेल और बिजली की बेहतर सुविधा मौजूद है। इसके अलावा आसपास के दस से अधिक प्रखंड गन्ना उत्पादन के लिए जाने जाते हैं, जहां पर्याप्त संख्या में प्रशिक्षित और सस्ते श्रमिक भी उपलब्ध हैं।

यह भी पढ़ें  सत्यम शिवम सुंदरम ज्वेलर्स से 5 लाख चोरी

वक्ताओं का कहना था कि नई जगह चीनी मिल स्थापित करने की तुलना में बंद पड़ी समस्तीपुर चीनी मिल को पुनः चालू करना अधिक व्यवहारिक और कम खर्चीला होगा। इससे सरकार की लागत भी कम आएगी और स्थानीय लोगों को सीधे लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें  आउटसोर्स एजेंसी से लाइब्रेरियन बहाली स्थगित करने की मांग

सभा के दौरान प्रदर्शनकारियों ने अन्य विकास कार्यों की भी मांग उठाई। इसमें समस्तीपुर के दूधपुरा हवाई अड्डा के जीर्णोद्धार और संचालन, भोला टाकीज और अटेरन चौक रेल गुमटी पर ओवरब्रिज निर्माण तथा माधुरी चौक पर चिल्ड्रेन पार्क के निर्माण कार्य को जल्द शुरू करने की मांग शामिल है। मोर्चा के नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द इस दिशा में पहल नहीं की तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Gaam Ghar Desk

गाम घर डेस्क के साथ भारत और दुनिया भर से नवीनतम ब्रेकिंग न्यूज़ और विकास पर नज़र रखें। राजनीति, एंटरटेनमेंट और नीतियों से लेकर अर्थव्यवस्था और पर्यावरण तक, स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय घटनाओं और वैश्विक मामलों तक, हमने आपको कवर किया है। Follow the latest breaking news and developments from India and around the world with 'Gaam Ghar' news desk. From politics , entertainment and policies to the economy and the environment, from local issues to national events and global affairs, we've got you covered.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button