बिहारमनोरंजनवीडियोसमाचार

लाइव शो में भड़कीं निशा उपाध्याय, एंकर पर चप्पल दौड़ीं’

लाइव शो में भड़कीं निशा उपाध्याय, एंकर पर चप्पल लेकर दौड़ीं, वीडियो वायरल

सीवान : भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित सिंगर निशा उपाध्याय का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में वह एक लाइव स्टेज शो के दौरान एंकर की टिप्पणी से नाराज होकर गुस्से में मंच पर चप्पल निकालकर उसकी ओर बढ़ती दिखाई दे रही हैं। इस घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया, हालांकि मौके पर मौजूद टीम और आयोजकों ने बीच-बचाव कर स्थिति को नियंत्रित कर लिया।

सूत्रों के अनुसार, यह घटना सीवान में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान हुई। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में परफॉर्मेंस से पहले मंच का संचालन कर रहे एंकर ने सिंगर के ‘रेट’ को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इस टिप्पणी को सुनते ही निशा उपाध्याय नाराज हो गईं और मंच पर ही एंकर का विरोध करने लगीं।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि निशा उपाध्याय नीले रंग की साड़ी में मंच पर मौजूद हैं और हाथ में चप्पल लेकर एंकर की ओर बढ़ रही हैं। वीडियो में वह गुस्से में कहती सुनाई दे रही हैं, “रेट बता रहा है, ये रेट बताएगा मेरा। माइक दीजिए, इसका रेट हम बताएं। इसको मारेंगे हम। रेट बताने वाला कौन होता है ये?” इस दौरान एंकर खुद को बचाने की कोशिश करता दिख रहा है, जबकि मंच पर मौजूद अन्य लोग तुरंत हस्तक्षेप कर उन्हें शांत कराने का प्रयास करते हैं।

घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर कुछ देर के लिए हंगामे जैसी स्थिति बन गई, लेकिन आयोजकों और टीम के सदस्यों ने स्थिति को संभाल लिया और किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं होने दी। हालांकि इस पूरे मामले में आयोजकों की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें  Kaimur Accident: बाइक को बचाने में स्कॉर्पियो सवार 9 की दर्दनाक मौत

निशा उपाध्याय भोजपुरी संगीत जगत की लोकप्रिय गायिका हैं और सोशल मीडिया पर उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है। उनके गाने और लाइव स्टेज शो दर्शकों के बीच काफी पसंद किए जाते हैं। इससे पहले भी वह वर्ष 2023 में एक लाइव कार्यक्रम के दौरान गोली लगने की घटना के बाद चर्चा में आई थीं, जिसके बाद उनकी लोकप्रियता और बढ़ गई थी।

यह भी पढ़ें  नटराज गोपीकृष्ण सम्मान 2025, पूनम ढिल्लों–सुनील पाल–वैभव सम्मानित

फिलहाल, इस नए वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग सिंगर के गुस्से को सही ठहरा रहे हैं, जबकि कुछ इसे मंच पर अनुशासनहीनता बता रहे हैं।

Abhishek Anand

Abhishek Anand, Working with Gaam Ghar News as a author. Abhishek is an all rounder, he can write articles on any beat whether it is entertainment, business, politics and sports, he can deal with it.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button