रोहतास : बिहार के सासाराम में सोमवार देर रात एक द’र्दनाक सड़क हादसे में दो शिक्षकों की मौ’त हो गई, जबकि 11 बच्चे और पांच शिक्षक घायल हो गए। यह हादसा परसथूआ थाना क्षेत्र के सोहसा गांव के पास एनएच-319 पर रात करीब 12:30 बजे हुआ। दुर्घ’टनाग्रस्त बस मध्य विद्यालय बढ़ौना (अंचल चैनपुर, जिला कैमूर) की एजुकेशनल टूर बस थी, जो छात्रों और शिक्षकों को लेकर पटना जा रही थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस में कुल 7 शिक्षक, 36 छात्र-छात्राएं और एक अभिभावक सवार थे। अचानक बस अनियंत्रित होकर दुर्घ’टनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।
इस दुर्घ’टना में दो शिक्षकों की मौके पर ही मौ’त हो गई। मृतकों की पहचान पुनीत कुमार सिन्हा (निवासी बगहवा गांव, जिला मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश) और संजय कुमार राय (निवासी भैसहट गांव, चैनपुर थाना क्षेत्र, भभुआ) के रूप में हुई है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया है।
घटना में पांच शिक्षक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि 11 बच्चे भी जख्मी हुए हैं। सभी घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि बस के शीशे टूट गए और अंदर बैठे यात्री इधर-उधर गिर पड़े। हालांकि दुर्घटना का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार चालक का नियंत्रण खोना या तेज रफ्तार संभावित कारण हो सकते हैं।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। परसथूआ थाना पुलिस ने बताया कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है, जिसमें चालक की स्थिति, वाहन की तकनीकी जांच और सड़क की हालत शामिल है।
इस दर्दनाक हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर है। स्कूल परिवार और स्थानीय ग्रामीणों ने मृ’त शिक्षकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि घायलों को हर संभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी और हादसे के कारणों का जल्द खुलासा किया जाएगा।




