धर्म-कर्मबिहारराजनीतिराष्ट्रीय समाचारसमाचार

गाली देकर फंस गए मांझी, ब्राह्मण समाज शुद्धिकरण की जिद्द पर अड़ा हैं

हिन्दू धर्म के आस्था का प्रतिक भगवान श्री सत्यनारायण के सम्बंध में एवं सम्पूर्ण ब्राह्मण जाति के सम्बंध में

पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी द्वारा ब्राह्मणों पर दिए गये विवादित बयान के बाद ब्राह्मण समाज काफी आक्रोशित है. जिसके बाद जीतन राम मांझी की मुसीबते बढ़ते ही जा रही है. खबर आ रही है कि ब्राह्मण समाज के लोग आज पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी के सरकारी आवास का शुद्धिकरण करेंगे. जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना, मिलने के बाद सचिवालय थाना की पुलिस दलबल के साथ पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के घर पहुंचकर उनकी सुरक्षा बढ़ा दी. बता दें कुछ दिन पहले जीतन राम मांझी द्वारा पटना में मीडिया को हिन्दू धर्म के आस्था का प्रतिक भगवान श्री सत्यनारायण के सम्बंध में एवं सम्पूर्ण ब्राह्मण जाति के सम्बंध में और हिन्दू धर्म के सम्बंध में अपमान जनक शब्दों का प्रयोग एवं गाली गलौज सार्वजनिक मंच पर किया गया.

यह भी पढ़ें  पंचायत उपचुनाव की घोषणा कुल 3522 पदों पर चुनाव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button