चंपारणबिहारसमाचार

प्यार ने तोड़ी मजहब की दीवार

कृष्ण मनु ईश्वर की रिपोर्ट

पश्चिम चंपारण: बगहा में प्रेमी युगल ने परिजनों के बिना मर्जी के शादी करने के बाद वीडियो जारी कर जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। वायरल वीडियो में प्रेमी युगल ने बताया, उन्होंने शादी कर ली है। बिना किसी के दबाव में दोनों अपनी मर्जी से घर से भाग कर शादी कर ली है। वीडियो में प्रेमी युगल कहते दिख रहे हैं कि फोन पर किसी भी प्रकार का दबाव ना डालें वरना वह कोई भी कदम उठा सकते हैं।

वहीं वीडियो वायरल होने के बाद लड़की के परिजनों ने थाने में आवेदन देकर लड़के और उसके परिजनों पर एफआईआर दर्ज करवाया है। एफआईआर के आधार पर पुलिस लड़के की गिरफ्तारी और लड़की की बरामदगी में जुट गई है।

यह भी पढ़ें  सिर पर कफ़न बांधकर समस्तीपुर की सड़कों पर निकलें

अलग-अलग धर्म के हैं प्रेमी-युगल
लड़की बगहा के पुअर हाउस वार्ड संख्या 35 के निवासी सफायद अंसारी की पुत्री नुरकलीमा खातून है। वीडियो में लड़की ने बताया है कि उसकी उम्र 18 वर्ष से अधिक हो चुकी है और वह अपनी मर्जी से शादी की है। लड़के का नाम अशोक यादव है जो शास्त्री नगर निवासी श्याम जी यादव का पुत्र है। अशोक वीडियो में बता रहा है कि हम लोग बालिग हो चुके हैं और हम अपनी मर्जी से शादी किए हैं तथा हम अपनी जिंदगी का फैसला खुद कर सकते हैं। उसने धमकी देते हुए कहा है कि अगर पुलिस परेशान करती है तो हम कोई भी कदम उठा सकते हैं।

लड़की की शादी इस साल होने वाली थी
बता दें, लड़की के पिता ने बेटी की शादी तय कर ली थी। जो इसी वर्ष होने वाली थी। इसे लेकर सारी तैयारियां चल रही थी। लड़की को देने के लिए गहने भी खरीदे जा चुके थे, लेकिन शादी से पहले ही 18 जनवरी को लड़की घर छोड़कर भाग गई।

यह भी पढ़ें  भूमि विवाद निपटारा लेकर उजियारपुर व अंगारघाट थाना परिसर में जनता दरबार का हुआ आयोजन

पड़ोसी के यहां जाता था लड़का
बताया जाता है कि लड़की के पड़ोस में ही अशोक की रिश्तेदारी है। वह अपने रिश्तेदार के यहां जाया करता था। वहीं से दोनों के बीच दोस्ती हुई। फिर दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों ने जीने मरने का फैसला कर लिया। जैसे ही लड़की के परिजनों को इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने लड़की की शादी तय कर दी।

यह भी पढ़ें  होली पर पुलिसकर्मियों को बड़ा तोहफा - बिहार सरकार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button