नौकरीबिहारराष्ट्रीय समाचारशिक्षासमाचार

बिहार के छोटे से गांव की लड़की कल्याणी का दिल्ली पुलिस में चयन

बिहार: समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड के मिश्रौलिया वार्ड 4 निवासी किसान अरविन्द कुमार वृंद की पुत्री कल्याणी कुमारी ने दिल्ली पुलिस ने चयनित होकर पूरे बिहार का मान बढ़ाया है। कल्याणी कुमारी का चयन दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के पद पर हुआ है। चयन से स्वजनों में हर्ष का माहौल है।

कल्याणी के पिता बताते हैं कि कल्याणी बचपन से हीं मेधावी रही है। इसने +2 हाई स्कूल मिश्रौलिया से मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुई। ग्रेजुएशन पार्ट 2 में अध्ययनरत है। कल्याणी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता गुरुजनों और साकारात्मक सोच के सभी सहयोगियों को दी है। वह यूपीएससी की तैयारी करना चाहती है।

यह भी पढ़ें  चौकीदार का बेटा बना करोड़पति

यहाँ क्लिक करें.  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button