मनोरंजनसमाचार

फ़िल्म ‘मामा अनाड़ी भांजा खिलाड़ी’ का फर्स्ट लुक

सुमित सिंह चन्द्रवंशी के जन्मदिन पर लांच हुआ फ़िल्म 'मामा अनाड़ी भांजा खिलाड़ी'

Entertainment (Bhojpuri) : भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के हरफनमौला शख्सियत सुमित सिंह चंद्रवंशी हर फन में माहिर हैं, या यूं कहें कि वे मल्टी टैलेंटेड पर्सनालिटी वाले शख्स हैं। आज गीतकार, गायक, अभिनेता, मल्टी टैलेंटेड सुमित सिंह चंद्रवंशी का जन्मदिन है। उनके जन्मदिन पर जहां शुभकामना व बधाई देने का दिन-रात ताता लगा हुआ है। वहीं उनकी होम प्रोडक्शन की भोजपुरी फिल्म ‘मामा अनाड़ी भांजा खिलाड़ी’ का फर्स्ट लुक जारी किया गया है।

कह सकते हैं कि उनके जन्मदिन पर प्रोडक्शन हाउस की तरफ से नायाब तोहफा के रूप में फिल्म का यह फर्स्ट लुक जारी किया गया है। फिल्म के फर्स्ट लुक में रंग-बिरंगे शर्ट पहने, स्टाइलिस चश्मा पहने बुलेट चलाते हुए सुमित चंद्रवंशी हैप्पी मूड में दिख रहे हैं, वहीं उनके पीछे सेम गेटअप में अमरीश सिंह दिख रहे हैं। पोस्ट में सबसे ऊपर बिंदास लुक में आशुतोष खरे दिख रहे हैं। पोस्टर में इस फिल्म की दोनों नायिका भी अट्रैक्टिव गेटअप में खूबसूरती का जलवा बिखेर रही हैं।

गौरतलब है कि चंद्रवंशी मूवी टाउन प्रस्तुत व आशुतोष खरे कृत भोजपुरी फिल्म ‘मामा अनाड़ी भांजा खिलाडी’ के मुख्य कलाकार नेचुरल स्टार सुमित सिंह चन्द्रवंशी, अमरीश सिंह, प्रियंका मोइत्रा, सोनाली मिश्रा, आशुतोष खरे, बाबूलाल साहू, कलीम अख्तर, राकेश देवगन, सुरेश रमानी हैं।

इस फ़िल्म के निर्माता सुमित सिंह चन्द्रवंशी व अमित सिंह चंद्रवंशी हैं। इस फ़िल्म का कुशल निर्देशन डायरेक्टर रुस्तम अली चिस्ती ने किया है। सह निर्माता सुरेश रमानी व राकेश देवगन हैं। इस फ़िल्म के संगीतकार राजुल चौधरी, रौशन सिंह, दीपक दिलकश, पवन यादव, प्रदीप रंजन ने सुमित सिंह चन्द्रवंशी के लिखे गीतों को मधुर संगीत से सजाया है।

यह भी पढ़ें  बिहार: BPSC शिक्षिका की संदिग्ध हालात में मौ'त, फं'दे से लटकी मिली ला'श

कथा, पटकथा व संवाद आशुतोष खरे ने लिखा है। छायांकन इमरान अंसारी, संकलन अर्जुन प्रजापति,  मारधाड़ जया विष्ठा, नृत्य संजय सुमन का है। फ़िल्म का पोस्ट प्रोडक्शन वर्क  प्रियंका वीडियो मुंबई में किया गया है। डीआई रोहित सिंह ने किया है। पब्लिसिटी डिजाइनर प्रशांत हैं।

यह भी पढ़ें  बिहार बोर्ड 2026 परीक्षा तिथि घोषित: 2 फरवरी इंटर, 17 फरवरी मैट्रिक

इस फिल्म को लेकर के सुमित सिंह चंद्रवंशी ने अपनी खुशी व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने जन्मदिन पर शुभकामनाएं और बधाई देने वाले सभी को तहेदिल से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया है। इसके साथ ही साथ फिल्म के फर्स्ट लुक को मिल रही सराहना व बधाई के लिए भी उन्होंने सबका आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि ‘आप सभी लोग ऐसे ही मुझ पर अपना प्यार आशीर्वाद बनाए रखिए।

यह भी पढ़ें  रामनवमी: सूरज की किरणें; रामलला के मस्तिष्क तक कैसे पहुंची?

Abhishek Anand

Abhishek Anand, Working with Gaam Ghar News as a author. Abhishek is an all rounder, he can write articles on any beat whether it is entertainment, business, politics and sports, he can deal with it.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button