Bhojpuriमनोरंजनसमाचार

भोजपुरी फिल्म ‘नमस्ते सासू जी’ का फर्स्ट लुक जारी

काली प्रसाद सिंह के निर्देशन में बनी भोजपुरी फिल्म 'नमस्ते सासू जी'

Entertainment (Bhojpuri) : भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के शानदार निर्देशक काली प्रसाद सिंह के कुशल निर्देशन में बनी सुपरस्टार गौरव झा यामिनी सिंह और डिंपल सिंह स्टारर भोजपुरी फिल्म ‘नमस्ते सासू जी’ का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया में जारी किया गया है. यह फर्स्ट लुक जारी किया गया है ‘भोजपुरी सिनेमा’ टीवी चैनल के ऑफिसियल फेसबुक पेज पर। फिल्म का पोस्टर देखकर लग रहा है कि यह फिल्म संपूर्ण पारिवारिक और हर किसी के दिल को छू लेने वाली फिल्म बनाई गई है।

यह भी पढ़ें  बुजुर्ग को खड़े-खड़े रेलवे ने करवाया 1200 KM का सफर; देना होगा मुआवजा

इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में गौरव झा और यामिनी सिंह की शानदार केमिस्ट्री दिखने वाली है। डायरेक्टर काली प्रसाद सिंह सहित इस फ़िल्म के निर्माता प्रदीप सिंह सहित भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के तमाम गणमान्य जनों ने भी अपने फेसबुक सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्ट व शेयर किया है। हर कोई इस फिल्म को के फर्स्ट लुक के पोस्टर को भरपूर प्यार आशीर्वाद दे रहे हैं।

मैडज मूवीज प्रस्तुत व वर्ल्डवाइड फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म ‘नमस्ते सासू जी’ के निर्माता प्रदीप सिंह, समीर आफताब, विनय सिंह, मोनिका सिंह, प्रतीक सिंह हैं। फिल्म के डायरेक्टर काली प्रसाद सिंह हैं। लेखक सभा वर्मा, संगीतकार ओम झा, गीतकार प्यारेलाल यादव कवि, डॉ. कार्मेंद्र सिंह, धर्म हिंदुस्तानी हैं। डोओपी मनोज सिंह, प्रोमो एडिटर उमेश मिश्रा हैं।

इस फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन 3 स्टूडियो में किया गया है। इस फिल्म के मुख्य कलाकार गौरव झा, यामिनी सिंह, अवधेश मिश्रा, अनीता रावत, देव सिंह, डिंपल सिंह, बालेश्वर सिंह, लोटा तिवारी, बीना पांडेय, अनूप अरोरा, बबलू खान, स्वीटी सिंह आदि हैं।

यह भी पढ़ें  देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने, भाजपा की मुहर, शपथ की तैयारी

Abhishek Anand

Abhishek Anand, Working with Gaam Ghar News as a author. Abhishek is an all rounder, he can write articles on any beat whether it is entertainment, business, politics and sports, he can deal with it.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button