बिहारमधुबनीसमाचार

जमीन विवाद में गोलीबारी, मधुबनी पुलिस ने छह आरोपियों को पकड़ा’

लखनौर थाना क्षेत्र के बेलही में जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी और मारपीट, छह नामजद आरोपी गिरफ्तार, दो ट्रैक्टर पुलिस ने जब्त किए।

मधुबनी : मधुबनी जिले के लखनौर थाना क्षेत्र के बेलही गांव में जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी और मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, घटना 26 जुलाई की सुबह करीब 9:30 बजे हुई।

बताया गया कि रामबिलास मुखिया को सूचना मिली कि उनकी जमीन पर कुछ लोग फसल को जबरन ट्रैक्टर से जोत रहे हैं। सूचना मिलने पर वह परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे और इसका विरोध किया। आरोप है कि इसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान दिलीप मुखिया को गोली मारकर घायल करने तथा रामप्रकाश मुखिया के शरीर पर ट्रैक्टर चढ़ाने का आरोप है। ट्रैक्टर की चपेट में आने से रामप्रकाश की जांघ टूट गई। घटना में अन्य लोग भी घायल हुए हैं।

सूचना मिलने पर लखनौर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पीड़ित पक्ष के आवेदन के आधार पर 19 नामजद और अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), मधुबनी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, झंझारपुर के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए छह प्राथमिक नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना में इस्तेमाल दोनों ट्रैक्टर भी जब्त किए गए हैं।

यह भी पढ़ें  गोल्डी यादव के नया गाना 'कटिया में मछरी' में दूल्हे के दोस्त पर आया माही श्रीवास्तव का दिल

गिरफ्तार आरोपियों में विष्णुदेव यादव, सन्नी कुमार उर्फ सुनील यादव, पवन यादव, संजीव कुमार, राहुल यादव और प्रकाश उर्फ विकास यादव शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, सभी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। फिलहाल क्षेत्र में विधि-व्यवस्था सामान्य बताई गई है।

यह भी पढ़ें  आरवाई-आइसा के आह्वाहन पर दरभंगा स्टेशन पर आयोजित हुआ धरना

Abhishek Anand

Abhishek Anand, Working with Gaam Ghar News as a author. Abhishek is an all rounder, he can write articles on any beat whether it is entertainment, business, politics and sports, he can deal with it.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button