बिहारसमस्तीपुरसमाचार

समस्तीपुर में रिसेप्शन पार्टी के दौरान फायरिंग, एक दर्जन संदिग्ध हिरासत में

फोटो माही-मनीषा  facebook पेज

समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात एक विवाह समारोह उस वक्त दहशत में बदल गया, जब रिसेप्शन पार्टी के दौरान अचानक ताबड़तोड़ फा’यरिंग शुरू हो गई। घटना गरूआरा चौर स्थित एक विवाह भवन की बताई जा रही है। गो’लीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और कई थानों की टीम मौके पर पहुंची।

जानकारी के अनुसार, देर रात आयोजित रिसेप्शन समारोह में स्टेज पर माही-मनीषा नामक नर्तकियों का डांस कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान कार्यक्रम में मौजूद एक-दो व्यक्तियों ने कमर से पि’स्टल निकालकर अचानक फा’यरिंग शुरू कर दी। गो’लियों की आवाज सुनते ही समारोह में अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे और डांस कार्यक्रम को तत्काल रोक दिया गया।

गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने या जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। हालांकि अचानक हुई फा’यरिंग से समारोह में शामिल मेहमानों में दहशत फैल गई। सूत्रों के मुताबिक, कार्यक्रम में जिले के कई प्रभावशाली लोग, बड़े कारोबारी और कुछ पुलिसकर्मी भी मौजूद थे।

घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना के साथ नगर थाना, डीआईयू और एसटीएफ की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने छापेमारी करते हुए मौके से करीब एक दर्जन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि कई लोग भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गए। घटनास्थल से पुलिस ने कई खोखे भी बरामद किए हैं, जिससे स्पष्ट है कि मौके पर वास्तविक फायरिंग हुई थी।

यह भी पढ़ें  इंटर पास छात्राएं: कन्या उत्थान योजना का लाभ लेने के लिए जल्द करें आवेदन

गुरुवार की शाम एसटीएफ के डीएसपी पटना से समस्तीपुर पहुंचे और हिरासत में लिए गए युवकों से गहन पूछताछ की। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि फायरिंग किस उद्देश्य से की गई थी और इसमें किन-किन लोगों की संलिप्तता है।

यह भी पढ़ें  Cricket : 434 रनों के विशाल अंतर से जीता इंडिया

हालांकि इस मामले में अब तक पुलिस अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। सूत्रों का यह भी कहना है कि पूछताछ के लिए कुछ ऐसे लोगों को भी थाने लाया गया है, जिनकी घटना में प्रत्यक्ष भूमिका नहीं थी, बल्कि उन्हें शक के आधार पर हिरासत में लिया गया है।

यह भी पढ़ें  आइसा के यंग इंडिया रेफरेंडम, जनमत संग्रह की शुक्रवार को होगी गणना

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। शादी समारोह जैसे सार्वजनिक कार्यक्रम में खुलेआम फायरिंग की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Gaam Ghar Desk

गाम घर डेस्क के साथ भारत और दुनिया भर से नवीनतम ब्रेकिंग न्यूज़ और विकास पर नज़र रखें। राजनीति, एंटरटेनमेंट और नीतियों से लेकर अर्थव्यवस्था और पर्यावरण तक, स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय घटनाओं और वैश्विक मामलों तक, हमने आपको कवर किया है। Follow the latest breaking news and developments from India and around the world with 'Gaam Ghar' news desk. From politics , entertainment and policies to the economy and the environment, from local issues to national events and global affairs, we've got you covered.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button