समस्तीपुर, विभूतिपुर : विभूतिपुर प्रखंड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में सोमवार को संगठन सृजन अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भरपुरा ग्राम स्थित पूर्व प्रखंड अध्यक्ष स्वर्गीय रामाधार चौधरी के आवास पर आयोजित हुआ। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष कपिलेश्वर कुंवर ने की। इस अवसर पर कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने, नए नेतृत्व के चयन और संगठनात्मक विस्तार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी (AICC) के पर्यवेक्षक अब्दुल हन्नान, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी (BPCC) के प्रवक्ता नदीम अंसारी तमीम, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अब्बू ताहिर, जिला उपाध्यक्ष सरोज कुमार सिंह तथा जिला महासचिव मुकेश कुमार चौधरी सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने संगठन की वर्तमान स्थिति, कार्यकर्ताओं की भूमिका और भविष्य की रणनीति पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष के चयन को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई। AICC पर्यवेक्षक अब्दुल हन्नान ने बताया कि कांग्रेस नेतृत्व संगठन को मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की राय को प्राथमिकता दे रहा है। उन्होंने उपस्थित सदस्यों से व्यक्तिगत रूप से नए जिलाध्यक्ष के संभावित नामों और नेतृत्व क्षमता पर सुझाव लिए। उन्होंने कहा कि संगठन में पारदर्शिता और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बनाए रखते हुए योग्य और सक्रिय नेतृत्व का चयन किया जाएगा।
बैठक में उपस्थित नेताओं ने संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि संगठन सृजन अभियान का उद्देश्य पार्टी की जड़ों को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा देना है, ताकि आगामी चुनावों में कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन कर सके।
इस अवसर पर कपिलेश्वर कुंवर, चंद्रभूषण सिंह, संजीव कुमार ठाकुर, रणधीर ईश्वर, कमल किशोर ईश्वर, विजय कुमार, भोला प्रसाद, अरुण कुमार, धर्मेश चौधरी, अरुण कुमार सिंह, निशु कुमार सिंह, सनातन चौधरी, हरिनारायण प्रसाद, शंकर प्रसाद यादव, सुरेश कुमार, शत्रुधन पासवान, रंजीत पोद्दार, पवन कुमार सिंह, अमरेश कुमार सिंह, रामनरेश सिंह, रंजीत पोद्दार और फुलेश्वर महतो सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक शांतिपूर्ण और सकारात्मक माहौल में संपन्न हुई। नेताओं ने विश्वास जताया कि संगठन सृजन अभियान से कांग्रेस को नई मजबूती मिलेगी और पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल और अधिक बढ़ेगा।




