अपराधअररियाबिहारसमाचार

पोस्तादाना की अवैध खेती के मामले में चार लोगों पर मामला दर्ज

दंडाधिकारी सह रानीगंज सीओ मनोज कुमार वर्णवाल की देखरेख में सभी पोस्ता दाना को उखाड़ कर नष्ट किया गया।

अररिया: रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के बौंसी थाना क्षेत्र के बौसी पंचायत भवानी नगर विश्वास टोला में बुधवार की शाम बौंसी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अलग-अलग जगहों पर अवैध रूप से खेती किए हुए पोस्ता दाना की फसल को नष्ट किया गया। दंडाधिकारी सह रानीगंज सीओ मनोज कुमार वर्णवाल की देखरेख में सभी पोस्ता दाना को उखाड़ कर नष्ट किया गया। सत्यनारायण मंडल, कृत्यानंद मंडल, तारनी मंडल तथा शिवनारायण मंडल अपने-अपने घर के पीछे अवैध पोस्ता दाना की खेती किए हुए थे। लगभग एक एकड़ में खेती की गई थी। जिसके विरुद्ध बौसी थाना में केस दर्ज किया गया है।

Advertisement – MithiBhog Moringa Powder

बौसी थानाध्यक्ष किंग कुंदन ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त चारों व्यक्ति के द्वारा पोस्ता दाना की अवैध रूप से खेती की है। सूचना सत्यापन करने के पश्चात वरीय अधिकारियों को सूचित किया। जिसके निर्देश पर सीओ रानीगंज को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया।

यह भी पढ़ें  विभूतिपुर दोहरा हत्याकांड मामला में पूर्व विधायक रामबालक सिंह व उनके भाई समेत 6 पर प्राथमिकी दर्ज

बौसी पुलिस ने सभी पोस्ता दाना को ट्रैक्टर पर लदवा कर बौंसी थाना लाई और घटनास्थल पर ही दंडाधिकारी के समक्ष तीन बोरे में सैंपल को जांच हेतु सील कर रखा गया है। बताते चलें कि पोस्ता दाना के पौधे से निकलने वाली रस से अफीम बनाया जा है, जिसको लोग नशे के रूप में सेवन करते हैं। अफीम की खेती पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। लगभग दो वर्ष पूर्व रानीगंज पुलिस के द्वारा भी पचीरा में पोस्ता दाना की खेती को नष्ट किया था।

 

यह भी पढ़ें  वोट नहीं देने पर मुखिया के देवर ने काट लिया कान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button