बिहारसमस्तीपुरसमाचार

जनता की समस्याओं से प्रखंड प्रशासन को कोई मतलब नहीं – माले

संजय कुमार बबलू की रिपोर्ट

समस्तीपुर: पूसा प्रखंड के मोरसंड पंचायत के वार्ड 11, चंदौली के वार्ड 01 में लगभग एक वर्ष से अधिक से अधर में लटकी नल- जल योजना का काम चालू कराने, मोरसंड के वार्ड 05 में बीते चार माह से जल की आपूर्ति बंद होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने भाकपा-माले के बैनर तले मोरसंड में सड़क पर आंदोलन किया। इस दौरान आंदोलनकारियों ने जमकर नारेबाजी भी की। नेतृत्व भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने किया।

संबोधित करते हुए भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा कि मोरसंड के वार्ड संख्या 11 में नल जल योजना का कार्य लगभग एक वर्ष से अधिक से अधर में छोड़कर रोक दिया गया है। वार्ड 11 में सिर्फ़ बोरिंग का कार्य हुआ है। इस वार्ड में मीनार तक का निर्माण नहीं कराया गया है। इसी पंचायत के वार्ड 05 में बीते चार माह से अधिक से इस वार्ड में नल जल योजना ठप पड़ी हुई है। जल की आपूर्ति बंद होने से लोगों को पीने के लिए शुद्ध पानी की विकट समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें  बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष श्री महेश्वर हजारी ने कहा निवर्तमान विधासभा अध्यक्ष श्री विजय कुमार सिन्हा ने दलित होने नाते मेरे साथ किया भेदभाव

उन्होंने कहा कि प्रखंड प्रशासन को कई बार समस्या से अवगत कराने के बाद भी नतीजा शून्य है। प्रखंड प्रशासन को जनता की समस्याओं से कोई मतलब नहीं है। लंबे समय बीत जाने के बाद भी समस्या यथावत् है। मौके पर रंजीत कुमार राम, माले प्रखंड कमिटी सदस्य किशोर कुमार राय, रविन्द्र सिंह, सुरेश कुमार, जितेन्द्र राय समेत रामविलास पासवान, उमेश सिंह, निरसन सिंह, जगदीश सिंह, महेन्द्र सिंह, रामसागर सिंह, सोनेलाल सिंह, बिंदेश्वर साह, रामचंद्र सिंह, कामेश्वर साह, रूपलाल सिंह, रामवृक्ष सिंह, पंकज कुमार, पलटन सिंह, सुरेश सिंह, रामदेव सिंह, गुड़िया देवी, सुनीता देवी, उष्मी देवी, रेणु देवी, मीरा कुमारी, शांति देवी आदि मौजूद थीं।

आंदोलन स्थल पर संबंधित पदाधिकारी ने पहुंच कर आश्वासन दिए कि चंदौली के वार्ड 01 में नल जल योजना का कार्य कल से शुरू हो जाएगा। मोरसंड में एक सप्ताह के भीतर कार्य शुरु कर दिया जाएगा। तब जाकर आंदोलनकारी शांत हुए और आंदोलन को समाप्त करने की घोषणा की।

यह भी पढ़ें  कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय मे 11 अप्रैल को होगा नामांकन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button