Digitalखेलपटनासमाचार

ऑटिज्म और सेरेब्रल पाल्सी राष्ट्रीय चैम्पियनशिप का मेडल अनावरण

पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 14–15 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता हेतु स्मारक पदक जारी, समावेशी खेल भावना का प्रतीक।

पटना : इंटरनेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन फॉर ऑटिज्म (ISFA) ने आगामी 12वीं नेशनल एथलेटिक्स चैम्पियनशिप फॉर ऑटिज्म तथा 21वीं नेशनल एथलेटिक्स चैम्पियनशिप फॉर सेरेब्रल पाल्सी के लिए आधिकारिक स्मारक मेडल का अनावरण किया है। यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय खेल आयोजन 14 और 15 मार्च 2026 को पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, पटना (बिहार) में आयोजित होगा।

फेडरेशन द्वारा जारी मेडल का डिजाइन विशेष रूप से समावेशी खेल भावना और दिव्यांग खिलाड़ियों के सशक्तिकरण को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। मेडल के अग्रभाग (फ्रंट साइड) पर शीर्ष में ऑटिज्म अवेयरनेस रिबन अंकित है, जो जागरूकता और स्वीकार्यता का प्रतीक है। इसके मध्य में दौड़ते हुए एथलीट का गतिशील प्रतीक चिन्ह उकेरा गया है, जो शक्ति, दृढ़ संकल्प और समावेशन का संदेश देता है। साथ ही इस पर “12th National Athletics Championship for Autism – Organised by Indian Sports Federation of Autism, New Delhi www.isfa.in” अंकित किया गया है।

मेडल के पश्चभाग (रिवर्स साइड) को “21st National Athletics Championship for Cerebral Palsy – Organised by Indian Sports Federation of Cerebral Palsy www.isfcp.in)” को समर्पित किया गया है। इसका संपूर्ण डिजाइन देशभर के दिव्यांग खिलाड़ियों के साहस, प्रतिभा और खेल उत्कृष्टता के उत्सव को दर्शाता है।

फेडरेशन के अनुसार, यह पदक केवल एक पुरस्कार नहीं, बल्कि खिलाड़ियों के संघर्ष, धैर्य और खेल भावना का सम्मान है। यह मेडल समावेशी खेल विकास और राष्ट्रीय स्तर पर दिव्यांग एथलीटों को पहचान दिलाने की प्रतिबद्धता को भी सुदृढ़ करता है।

यह भी पढ़ें  क्या बिहार में बड़े पैमाने पर बहाल हैं फर्जी टीचर? 24 हजार टीचर पर संकट'

आयोजकों ने बताया कि इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से ऑटिज्म और सेरेब्रल पाल्सी से जुड़े प्रतिभाशाली खिलाड़ी भाग लेंगे। यह आयोजन न केवल प्रतिस्पर्धा का मंच प्रदान करेगा, बल्कि समाज में जागरूकता और सकारात्मक दृष्टिकोण को भी बढ़ावा देगा।

यह भी पढ़ें  "माँ: प्यार और आदर की महक"

इस अवसर पर इंटरनेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन फॉर ऑटिज्म (ISFA) ने सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अभिभावकों को शुभकामनाएं दी हैं तथा सफल आयोजन के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

Abhishek Anand

Abhishek Anand, Working with Gaam Ghar News as a author. Abhishek is an all rounder, he can write articles on any beat whether it is entertainment, business, politics and sports, he can deal with it.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button