समाचार

जिला गणित-विज्ञान प्रदर्शनी में शिवाजीनगर के अमन कुमार को द्वितीय स्थान

जिला स्तरीय गणित–विज्ञान प्रदर्शनी में शिवाजीनगर के छात्र अमन कुमार को द्वितीय स्थान

पूसा, समस्तीपुर : समस्तीपुर में सोमवार को आयोजित जिला स्तरीय गणित एवं विज्ञान प्रदर्शनी मेला–2026 में शिवाजीनगर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कलवारा के छात्र अमन कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। गणित विषय के अंतर्गत प्रस्तुत किए गए उनके मॉडल को निर्णायक मंडल ने विशेष सराहना दी। इस उपलब्धि के लिए अमन कुमार को मेडल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

इस प्रतियोगिता में जिले भर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया था। छात्रों ने गणित एवं विज्ञान से जुड़े नवाचार आधारित मॉडलों और प्रयोगों की प्रदर्शनी लगाई। अमन कुमार ने गणितीय अवधारणाओं को सरल और रोचक तरीके से प्रस्तुत करते हुए ऐसा मॉडल तैयार किया, जिससे जटिल विषयों को भी आसानी से समझा जा सके। उनके मॉडल में दैनिक जीवन से जुड़े उदाहरणों के माध्यम से गणित के प्रयोग को दर्शाया गया, जिसे निर्णायकों ने अत्यंत उपयोगी और प्रभावशाली बताया।

अमन कुमार की इस सफलता से उनके विद्यालय उत्क्रमित मध्य विद्यालय कलवारा सहित पूरे शिवाजीनगर प्रखंड में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सह पूर्व बीआरपी बालमुकुंद सिंह ने कहा कि यह हमारे विद्यालय के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। यह उपलब्धि अमन की मेहनत, लगन, नवाचार और शैक्षिक गुणवत्ता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित होती है और उनकी रचनात्मक प्रतिभा को मंच मिलता है।

पूर्व समन्वयक विकेश कुमार सिंह ने कहा कि अमन कुमार की सफलता यह दर्शाती है कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी किसी से कम नहीं हैं। यदि उन्हें सही मार्गदर्शन और अवसर मिले तो वे हर मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने अन्य छात्रों से भी प्रेरणा लेकर मेहनत करने की अपील की।

यह भी पढ़ें  मुजफ्फरपुर चुनाव कराकर सारण जा रहे जवानों से भरी बस हादसा; 20 घायल

प्रधानाध्यापक अरुण कुमार पासवान, रामनाथ पंडित, देवानंद कामत, पारस नाथ महाराज, राजकुमार राय, प्रमोद पासवान, विनोद कुमार झा, बिहारी दास, मेहरोज आलम, शिव कुमार, मृत्युंजय कुमार राय, संतोष कुमार, मोहम्मद अब्दुल्लाह सहित अनेक शिक्षकों ने अमन कुमार को बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें  मधुबनी में बनेगा विश्व का सबसे लंबा मिथिला पेंटिंग, 1000 कलाकार लेंगे भाग

शिक्षकों ने कहा कि अमन की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। इससे छात्रों में प्रतियोगिता की भावना, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नवाचार की सोच विकसित होगी। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में शिवाजीनगर प्रखंड के विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएंगे और जिले व राज्य स्तर पर अपना परचम लहराएंगे।

यह भी पढ़ें  बांग्लादेश बाहर, भारत में खेलने से इनकार; T20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड'

कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। अमन कुमार की इस सफलता ने यह साबित कर दिया कि समर्पण, परिश्रम और सही मार्गदर्शन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

Abhishek Anand

Abhishek Anand, Working with Gaam Ghar News as a author. Abhishek is an all rounder, he can write articles on any beat whether it is entertainment, business, politics and sports, he can deal with it.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button