मनोरंजनराजस्थानराष्ट्रीय समाचारसमाचार

जोधपुर में “एक शाम सावन महोत्सव” में संगीत, नृत्य और उल्लास का संगम

ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस
एक शाम सावन महोत्सव

संवाददाता/जोधपुर : ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) द्वारा आयोजित “एक शाम सावन महोत्सव” कार्यक्रम का भव्य आयोजन डाली बाई सर्कल स्थित रॉयल रेजिडेंसी वैशाली हाइट्स में धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में संगीत, नृत्य, खेल और मनोरंजन का अद्भुत संगम देखने को मिला। आयोजन की अध्यक्षता कविता श्रीवास्तव और वंदना शर्मा ने की, जिन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजीव रंजन और प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

इस संगीतमय शाम में आठ वर्ष के बच्चों से लेकर 60 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों तक ने हिस्सा लिया और सावन के उल्लास में डूबे कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम में हिंदी गानों पर नृत्य प्रस्तुतियाँ, गेम्स और म्यूजिक परफॉर्मेंस ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम के मुख्य आयोजक कविता श्रीवास्तव, धीरेंद्र श्रीवास्तव, हरदीप सिंह सलूजा और संस्कारी इवेंट से वंदना शर्मा व अभिषेक शर्मा रहे। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में 100 से अधिक लोगों ने भाग लिया और सावन महोत्सव को उत्साह और समर्पण से मनाया गया।

मुख्य अतिथि:
कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रही। इनमें न्यायाधीश देवेंद्र कच्छवाह (अध्यक्ष, राज्य उपभोक्ता आयोग जयपुर), पूर्व न्यायाधीश गोविंद नारायण माथुर (राजस्थान उच्च न्यायालय), डीवाईएसपी जब्बर सिंह, रॉयल प्रॉपर्टीज के हरदीप रूबी सालुजा, डॉ. शिल्पी कुलश्रेष्ठ (जीकेसी जिला प्रभारी), तेजकंवर सांखला (वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी), मिसेज इंडिया सिद्धि जोहरी, डॉ. पूजा विकास राजपुरोहित, लेक्चरर रेणु वर्मा, सीमा सांखला, आशा बाहेती, कशिश देवनानी, और कई अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।

यह भी पढ़ें  Falgun Maas; आज से शुरू हुआ फाल्गुन मास, जानें क्या करें और क्या न करें

कार्यक्रम में संस्कारी इवेंट से प्रेम चेलानी, सुनील मेहता, जितेंद्र ओझा, उत्तम भंसाली, मनीष अरोड़ा, मनीष लांबा, विक्रम सोनी, ललित रामचंदानी, महेंद्र राठी, आशीष कनौजिया, नरेश कनोजिया, संजय, घनश्याम सांखला, बाबूलाल जी, अमित पेड़ीवाल, अभिलेश बडेरा, किशोर चेलानी, मनजीत सेठी, शंकर गोयल जैसे नामचीन लोगों ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें  "धानुक समाज : अनुसूचित जनजाति दर्जे हेतु जन आंदोलन की चेतावनी"

महिलाओं की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही – सुमन शर्मा, सुमित्रा शर्मा, वंदना शर्मा, अंजू मेहता, अन्नपूर्णा ओझा, डॉ. स्नेहा अंबवानी, नेहा अंबवानी, शीतल अरोड़ा, निशा सोनी, कोमल रामचंदानी, वीणा, योगिता टाक, उषा वडेरा, नीलम सिंह, संगीता श्रीमाली, विभा व्यास, सरोज भोजवानी, नीलिमा सिंह, और लघु उद्योग की अध्यक्ष मोना हरवानी सहित कई गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

इस उत्सव के माध्यम से जोधपुर में सांस्कृतिक एकता, पारिवारिक समरसता और सावन के पारंपरिक उल्लास को नई ऊर्जा के साथ प्रस्तुत किया गया। उपस्थित लोगों ने न सिर्फ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया, बल्कि एक-दूसरे से संवाद और सहयोग के जरिए सामाजिक समरसता का संदेश भी दिया।

यह भी पढ़ें  दरभंगा सीतामढ़ी रेलखंड पर एक बड़ा हादसा होने से टला

कार्यक्रम के अंत में सभी आयोजकों ने एक स्वर में मंच से सभी मेहमानों, सहभागियों और मीडिया प्रतिनिधियों का हृदय से आभार प्रकट किया और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया। संस्कारी इवेंट द्वारा जोधपुरवासियों से आग्रह किया गया कि ऐसे आयोजनों में आगे भी सक्रिय रूप से भाग लें, जिससे संस्कृति और समाज दोनों सशक्त हों।

सच के साथ खड़े हों — स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें। Gaam Ghar

Donate via UPI

UPI ID: 7903898006@sbi

Gaam Ghar Desk

गाम घर डेस्क के साथ भारत और दुनिया भर से नवीनतम ब्रेकिंग न्यूज़ और विकास पर नज़र रखें। राजनीति, एंटरटेनमेंट और नीतियों से लेकर अर्थव्यवस्था और पर्यावरण तक, स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय घटनाओं और वैश्विक मामलों तक, हमने आपको कवर किया है। Follow the latest breaking news and developments from India and around the world with 'Gaam Ghar' news desk. From politics , entertainment and policies to the economy and the environment, from local issues to national events and global affairs, we've got you covered.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button