पटनाबिहारसमस्तीपुरसमाचार

आलोक मेहता के घर ED की रेड, मीसा बोलीं- लालू के सिपाही अडिग रहेंगे

आलोक मेहता के घर ED की छापेमारी से भड़की RJD, मीसा बोली- लालू के सिपाही झुकने वाले नहीं

बिहार में एक बार फिर सियासत गरमा गई है। ईडी द्वारा पूर्व मंत्री और राजद नेता आलोक मेहता के घर छापेमारी के बाद पाटलिपुत्र की सांसद और लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती ने कड़ा विरोध जताया है। रविवार को पत्रकारों से बातचीत में मीसा ने इस कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि चुनाव के नजदीक आते ही हमारे नेताओं को परेशान करने की साजिश रची जाती है। यह केंद्र सरकार द्वारा विपक्षी नेताओं को बदनाम करने और दबाव में लाने का प्रयास है।

राजद नेताओं पर हो रहे हमले को बताया राजनीति से प्रेरित

मीसा भारती ने कहा, “जब-जब चुनाव आते हैं, तब-तब हमारे नेताओं को निशाना बनाया जाता है। यह जनता समझ रही है कि ये सब चुनावी रणनीति का हिस्सा है। लेकिन लालू प्रसाद यादव और उनके सिपाही ऐसी साजिशों से डरने या झुकने वाले नहीं हैं। केंद्र सरकार अपनी एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्षी दलों को कमजोर करने की कोशिश कर रही है।” उन्होंने कहा कि राजद की लड़ाई जारी रहेगी और पार्टी जनता की आवाज को उठाती रहेगी।

जनता देगी इसका जवाब

यह भी पढ़ें  यूपी में मकर संक्रांति की छुट्टी 15 जनवरी को, योगी सरकार ने बदली तारीख

मीसा ने कहा कि सरकार जिन मुद्दों पर काम करने की जरूरत है, उन्हें छोड़कर विपक्ष को निशाना बना रही है। उन्होंने कहा कि जनता इन साजिशों को समझ रही है और आने वाले चुनावों में इसका जवाब देगी। “हम अपने नेताओं के खिलाफ ऐसी साजिशों से डरने वाले नहीं हैं। जनता हमारे साथ है और सरकार की नीतियों और हरकतों का जवाब उचित समय पर देगी,” उन्होंने कहा।

लोकतंत्र में विरोध का अधिकार लेकिन जनता का भी ख्याल जरूरी

सांसद मीसा भारती ने बिहार बंद के आह्वान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह लोकतांत्रिक देश है, जहां हर किसी को अपनी बात रखने और विरोध करने का अधिकार है। उन्होंने कहा, “हर व्यक्ति को विरोध का हक है, लेकिन बंद से आम जनता को होने वाली परेशानी का भी ध्यान रखना चाहिए। आज संडे है और कॉलेज व अधिकांश चीजें वैसे भी बंद रहती हैं। इसलिए बंद का असर सीमित रहेगा।”

यह भी पढ़ें  समस्तीपुर चुनाव : आलोक मेहता बने सबसे खर्चीले उम्मीदवार, देखें पूरा विवरण

डबल इंजन सरकार पर साधा निशाना

मीसा भारती ने बिहार में डबल इंजन की सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि इस सरकार को प्रदेश के विकास की चिंता नहीं है। “डबल इंजन की सरकार केवल बयानबाजी तक सीमित है। उन्हें बिहार के युवाओं, बेरोजगारों, महिलाओं और कानून-व्यवस्था की खराब स्थिति की कोई चिंता नहीं है।”

सच के साथ खड़े हों — स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें। Gaam Ghar

Donate via UPI

UPI ID: 7903898006@sbi

उन्होंने कहा कि उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के हालिया बयानों से यह स्पष्ट होता है कि सरकार व्यक्तिगत हमले और अनर्गल भाषा के जरिए अपनी विफलताओं को छिपाने की कोशिश कर रही है। “अगर उनके बयानों से बिहार में उद्योग लग सकते हैं या रोजगार मिल सकता है, तो वे बयान देते रहें। लेकिन सच्चाई यह है कि उनकी बयानबाजी से बिहार को कुछ हासिल नहीं होगा।”

लालू यादव पर टिप्पणी से बढ़ा विवाद

मीसा भारती ने कहा कि लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के खिलाफ अनावश्यक टिप्पणियां करके सरकार खुद अपनी सोच का परिचय दे रही है। उन्होंने कहा, “सरकार को चाहिए कि वह बिहार की जनता की समस्याओं पर ध्यान दे और उनका समाधान निकाले। लेकिन इसके बजाय वह विपक्षी नेताओं को बदनाम करने में लगी हुई है।”

यह भी पढ़ें  विद्यापति महोत्सव में कल्पना पटवारी के सुरों पर झूमे श्रोता

ईडी की छापेमारी और केंद्र सरकार की एजेंसियों की कार्रवाई को लेकर बिहार की राजनीति में गर्मी आ गई है। राजद नेताओं ने इसे राजनीति से प्रेरित बताते हुए विरोध जताया है। मीसा भारती ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं और कहा है कि राजद नेताओं को डराने की कोशिशें सफल नहीं होंगी। उन्होंने सरकार को विकास कार्यों पर ध्यान देने की नसीहत दी और जनता से अपील की कि वह इन साजिशों का जवाब चुनाव में दे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Gaam Ghar’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM, X, Whatsapp Channel और Google News पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Gaam Ghar Desk

गाम घर डेस्क के साथ भारत और दुनिया भर से नवीनतम ब्रेकिंग न्यूज़ और विकास पर नज़र रखें। राजनीति, एंटरटेनमेंट और नीतियों से लेकर अर्थव्यवस्था और पर्यावरण तक, स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय घटनाओं और वैश्विक मामलों तक, हमने आपको कवर किया है। Follow the latest breaking news and developments from India and around the world with 'Gaam Ghar' news desk. From politics , entertainment and policies to the economy and the environment, from local issues to national events and global affairs, we've got you covered.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button