समस्तीपुरसमाचार

विभिन्न मांगों को लेकर प्रखंड मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन अनशन

दूसरे दिन भी बीत जाने के बावजूद अनशनकारियों से वार्ता नहीं करना प्रखंड प्रशासन का नाकामी - जीवछ पासवान

a
अनिश्चितकालीन अनशन बैठे लोग

Samastipur:  समस्तीपुर जिला अंतर्गत आज दूसरा दिन  पूसा प्रखंड मुख्यालय के पंचायत समिति भवन पर अखिल भारतीय खेत ग्रामीण एवं मजदूर सभा खेग्रामस (KHEGRAMAS) के बैनर तले चल रहे अनिश्चितकालीन अनशन जारी रहा। अनशन पर बैठे खेग्रामस प्रखंड सचिव सुरेश कुमार, भाकपा-माले (Communist Party of India (Marxist–Leninist) Liberation) नेता पारो देवी के समर्थन में सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता खेग्रामस प्रखंड अध्यक्ष इस्तेखार व संचालन भाकपा-माले जिला कमिटी सदस्य रौशन कुमार यादव ने किया। यहां क्लिक कर व्हाट्सएप चैनल से जुड़े

खेग्रामस जिला सचिव जीवछ पासवान, खेग्रामस जिला अध्यक्ष उपेंद्र कुमार राय, भाकपा माले प्रखंड सचिव अमित कुमार, जिला कमिटी सदस्य रौशन कुमार, महेश कुमार प्रखंड कमिटी सदस्य केदार कुमार मो.इस्तेखार, धर्मेंद्र कुमार, राज कुमार ने सभा को संबोधित किया। लोकल, देश और दुनिया की ख़बर, देखने के लिए यूटूब – Gaam Ghar News को सब्सक्राइब कीजिए.

प्रखंड के सभी पंचायतों में वंचित गरीब भूमिहीनों को जमीन उपलब्ध कराकर आवास देने की गारंटी की जाए। एवं पूर्व में वासगीत पर्चा दिया गया है उसे सभी को अविलंब भूमि देकर बसाया जाए, प्रखंड के तमाम पंचायतों में मनरेगा, राशन-किरासन अन्य योजनाओं में हो रहे लूट-खसोट पर रोक लगाकर उच्च स्तरीय जांच कराने, सभी पंचायतों में नल-जल कार्य को सुदृढ़ करने तथा प्रखंड के विभिन्न ज्वलंत मुद्दे सहित 21 सूत्री मांगों को लेकर आज दूसरा दिन भी अनिश्चितकालीन अनशन में खेग्रामस कार्यकर्ताओं ने पूसा प्रखंड प्रशासन के खिलाफ नारा लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।

सभा को संबोधित करते हुए खेग्रामस जिला सचिव जीवछ पासवान ने कहा कि जनता का जायज मांग पर प्रखंड प्रशासन पीछे हट रहे हैं इसे पता चलता है प्रखंड में किस तरह से कमीशन खोरी और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। आगे उन्होंने कहा कि जब तक मांग पूरा नहीं होगा तब तक यह अनशन जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें  प्रदीप पाण्डेय चिंटू की फ़िल्म "फिदा" के अगले हिस्से की शूटिंग मुम्बई के मड में हुई शुरू

भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा कि विभिन्न मांगों को लेकर चल रहे हैं अनिश्चितकालीन अनशन दूसरे दिन बीत जाने के बावजूद भी अभी तक प्रखंड प्रशासन से वार्ता नहीं हुआ है आगे उन्होंने कहा कि जब तक जनता की सवाल को लेकर 21 सूत्री मांगों पूरा नहीं होगा तब तक आंदोलन को और धारदार और तेज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें  समस्तीपुर; नाबालिग के साथ दु'ष्कर्म मामले में यूट्यूबर पर FIR

भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य रौशन कुमार ने कहा कि अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे खेग्रामस प्रखंड सचिव सुरेश कुमार जी का स्थिति नाजुक होते जा रहा है लेकिन प्रखंड प्रशासन का अभी तक कोई पहल नहीं दिख रहा पूसा प्रखंड के तमाम पंचायतों में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर बिना कमीशन खोरी का एक भी काम नहीं होता है इसे जड़ से उखाड़ने के लिए इस आंदोलन को और तेज करना पड़ेगा और जब तक जिला से पदाधिकारी नहीं आएंगे तब तक मांगों पर वार्ता नहीं होगा।

यह भी पढ़ें  डॉ. मंजू सहनी का विदाई समारोह, प्राचार्य बोले- यह सम्मान है, विदाई नहीं

वही खेग्रामस जिला अध्यक्ष उपेन्द्र राय ने का कि विभिन्न मांगों को लेकर कल से चल रहे प्रखंड मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन अनशन के समर्थ में कल प्रखंड मुख्यालय पर होगा आक्रोशित आंदोलन जिसकी जवाबदेही प्रखंड प्रशासन की होंगी।

अनशन के समर्थन में खेग्रामस जिला अध्यक्ष उपेंद्र राय, भाकपा माले प्रखंड सचिव अमित कुमार, भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य रौशन कुमार, महेश कुमार प्रखंड कमिटी सदस्य सुनीता देवी, केदार कुमार, भागनारायण राय, अजय कुमार व राजकुमार, चंदन कुमार, भूपेन तिवारी, गुड़िया देवी, रंजीत कुमार, मो. हारून, महेश कुमार, राजेश कुमार आदि उपस्थित थे।

सच के साथ खड़े हों — स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें। Gaam Ghar

Donate via UPI

UPI ID: 7903898006@sbi

Abhishek Anand

Abhishek Anand, Working with Gaam Ghar News as a author. Abhishek is an all rounder, he can write articles on any beat whether it is entertainment, business, politics and sports, he can deal with it.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button