बिहारमौसमसमाचार

राज्य में अचानक बढ़ी ठंड, 24 घंटे के अंदर दो डिग्री तापमान से अधिक की गिरावट

पटना: राज्य के अधिकतर जिलों के तापमान में गिरावट आई है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2.4 डिग्री की गिरावट आई है। पटना का न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नवंबर में पहली बार पारा 20 डिग्री के नीचे आया है। ऐसे मौसम में बच्‍चों और बुजुर्गों को खासकर सावधानी बरतनी चाहिए।

यह भी पढ़ें  बिहार: जमीन बेचने के विवाद में बेटे ने पिता की ह'त्या
Advertisement – MithiBhog Moringa Powder

बिहार में सबसे कम तापमान गया का 1.3 डिग्री की गिरावट के साथ 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  भागलपुर में 1.8 डिग्री गिरावट के साथ 19.0 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया में एक डिग्री नीचे आने से 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का मानना है कि तापमान में गिरावट का दौर अब जारी रहेगा। नवंबर के आखिर तक न्‍यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री के आसपास तक जा सकता है।

मौसम में बदलाव के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होते ही उत्तर पछुआ हवा का प्रभाव बढ़ने से ठंड में बढ़ोतरी हुई है। मौसम विज्ञानी की मानें तो प्रदेश का मौसम अगले पांच दिनों तक शुष्क रहने की संभावना है। दिन व रात के तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने के आसार नहीं है। वहीं, प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री व औसत न्यूनतम तापमान 17-19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें  पब्लिक डिमांड पर 25 दिसंबर को फिर दिखाई जाएगी ‘मोटकी दुल्हनिया 2’

N Mandal

Naresh Kumar Mandal, popularly known as N. Mandal, is the founder and editor of Gaam Ghar News. He writes on diverse subjects including entertainment, politics, business, and sports, with a deep interest in the intersection of cinema, politics, and public life. Before founding Gaam Ghar News, he worked with several leading newspapers in Bihar.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button