समस्तीपुर: भारतीय रेलवे मजदूर संघ की दो दिवसीय 20 वाँ त्रि वार्षिक अखिल भारतीय अधिवेशन आगामी 9 एवं 10 अप्रैल 2022 को पेरंबूर (चेन्नई) में होने जा रही है इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय रेल मंत्री श्री अश्वनी वैभव जी होंगे यह जानकारी पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ हाजीपुर के महामंत्री डॉo जितेन्द्र कुमार कंचन ने दी है इस अधिवेशन में हाजीपुर मुख्यालय समेत पूरे जोन के प्रत्येक मंडल से सैकड़ों कार्यकर्ता 7अप्रैल से भाग लेने के लिए रवाना होंगे एवं हाजीपुर जोन के प्रत्येक मंडल से संबंधित ज्ञापन भी माननीय रेल मंत्री जी क़ो महामंत्री हाजीपुर के द्वारा सौंपा जाएगा इसके लिए सभी मंडल के प्रमुख पदाधिकारियों को सूचित किया गया है कि अपने अपने मंडल की लंबित मांग पत्र अपने मंडल मंत्री के माध्यम से महामंत्री महोदय को एक सप्ताह के अंदर अवगत कराने की बात कही है जिसे एकत्र कर महामंत्री महोदय के माध्यम से माननीय रेल मंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा.




