बिहारसमस्तीपुरसमाचार

बिहार: समस्तीपुर नगर निगम महिला सफाईकर्मी संजू देवी की मौ’त

समस्तीपुर नगर निगम की महिला सफाईकर्मी संजू देवी के निधन से शोक, कार्यालय परिसर में अंतिम दर्शन, अधिकारियों व कर्मचारियों ने श्रद्धांजलि देकर परिवार को सहायता मांग।

बिहार के समस्तीपुर नगर निगम में कार्यरत एक महिला सफाईकर्मी की मौ’त के बाद कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। नगर निगम की चतुर्थवर्गीय कर्मचारी तथा काशीपुर वार्ड-32 निवासी स्वर्गीय रामबाबू राम की पत्नी संजू देवी (50) का इलाज के दौरान निधन हो गया।

बताया गया कि संजू देवी पिछले कुछ समय से गंभीर रूप से बीमार थीं। स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्होंने पांच दिनों की छुट्टी लेकर इलाज शुरू कराया था। इलाज के दौरान ही 6 मार्च की देर शाम उनकी मौ’त हो गई। उनके निधन की खबर फैलते ही नगर निगम कर्मियों और स्थानीय लोगों के बीच शोक का माहौल बन गया।

मृ’तक संजू देवी के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए नगर निगम कार्यालय परिसर लाया गया। वहां अधिकारियों और कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान कार्यालय परिसर में भावुक माहौल देखने को मिला।

श्रद्धांजलि देने वालों में नगर निगम आयुक्त ज्ञान प्रकाश, नगर निगम प्रबंधक रघुनाथ पासवान, स्वच्छता पदाधिकारी विवेक कुमार, स्नेहलता, उच्चवर्गीय लिपिक खलिक अहमद, मनोज कुमार, सफाई निरीक्षक विपिन कुमार, संजित कुमार और निम्नवर्गीय लिपिक रुपेश कुमार सहित कई अधिकारी व कर्मचारी शामिल थे।

यह भी पढ़ें  दुर्घट'नाग्र'स्त युवक की मदद करने वाले पत्रकार सुजीत गुप्ता को मिला सम्मान

इसके अलावा बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ की नगर निगम समस्तीपुर शाखा के अध्यक्ष राजकुमार राम, सम्मानित अध्यक्ष जीवछ पासवान और एमटीएस कर्मचारी भी श्रद्धांजलि सभा में मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

यह भी पढ़ें  आनन्द देव मिश्रा और प्रीति अरोड़ा का हिंदी सांग 'तेरे बिना' का टीजर रबजी म्यूजिक ने किया आउट

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए नगर आयुक्त ज्ञान प्रकाश ने कहा कि संजू देवी एक कर्तव्यनिष्ठ और समर्पित महिला सफाईकर्मी थीं। उन्होंने नगर निगम के कार्यों में हमेशा जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ योगदान दिया। उनके निधन से नगर निगम परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है।

यह भी पढ़ें  19 लाख रोजगार देने से भागती नीतीश सरकार को छात्र- युवा चैन से नहीं बैठने देगा- इनौस

वहीं भाकपा माले के जिला स्थायी समिति सदस्य सह ऐक्टू नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मृ’तक के परिवार के लिए उचित मुआवजा और सरकारी लाभ देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर निगम प्रशासन को मानवता के आधार पर उनके परिजनों की हर संभव मदद करनी चाहिए।

संजू देवी के निधन से नगर निगम कर्मचारियों में गहरा दुख है और सभी ने उनके परिवार को इस कठिन समय में सहयोग देने की बात कही है।

सच के साथ खड़े हों — स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें। Gaam Ghar

Donate via UPI

UPI ID: 7903898006@sbi

Mohan Jha

Mohan Kumar Jha, Working with Gaam Ghar News as a Author. Mohan is an all rounder, she can write articles on any beat whether it is entertainment, business, politics and sports, she can deal with it.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button