रोहतास : बिहार के रोहतास जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां आधी रात अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की कथित रूप से पीट-पीटकर ह’त्या कर दी गई। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बराढ़ी गांव की बताई जा रही है। मृ’तक की पहचान 28 वर्षीय शैलेंद्र कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो एक पैर से दिव्यांग था।
पुलिस के अनुसार, शैलेंद्र का गांव की ही एक विवाहित महिला से लंबे समय से फोन पर संपर्क था। परिजनों का कहना है कि घटना की रात वह घर से सामान्य काम बताकर निकला था, लेकिन बाद में जानकारी मिली कि महिला के बुलाने पर वह उसके घर गया था। आरोप है कि घर में प्रवेश करते ही महिला के पति दद्दू मिश्रा और अन्य परिजनों ने उसे पकड़ लिया।
मृ’तक के पिता लाल बदन सिंह ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे को योजनाबद्ध तरीके से बुलाया गया और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। पिटाई इतनी गंभीर थी कि शैलेंद्र की मौके पर ही मौ’त हो गई। सूचना मिलने पर पिता ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को जानकारी दी।
पुलिस टीम मौके पर पहुंची और श’व को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी पति दद्दू मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य परिजनों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
मुफस्सिल थाना पुलिस ने बताया कि ह’त्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना पूर्वनियोजित थी या अचानक हुए विवाद का परिणाम। मोबाइल कॉल डिटेल्स और अन्य साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है।
गांव में इस घटना के बाद तनाव का माहौल है। स्थानीय प्रशासन ने एहतियातन निगरानी बढ़ा दी है ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति न उत्पन्न हो। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह घटना एक बार फिर व्यक्तिगत संबंधों से जुड़े विवादों के खतरनाक परिणामों की ओर इशारा करती है। फिलहाल पूरे मामले की गहन जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों पर अंतिम स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।




