बिहारसमस्तीपुरसमाचार

सिघिया में जमीनी विवाद, मारपीट में 12 घायल

समस्तीपुर जिले के लिलहौल गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, दोनों ओर से कई लोग घायल, अस्पताल में भी तनाव।

मनीष यादव संवाददाता समस्तीपुर :  समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र अंतर्गत लिलहौल गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक मारपीट की घटना सामने आई है। इस झड़प में दोनों ओर से लगभग 12 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सिंघिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें  आउटसोर्स एजेंसी से लाइब्रेरियन बहाली स्थगित करने की मांग

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहले पक्ष की ओर से वार्ड संख्या 4 निवासी शेख कारी, मो. अफजल, मो. फहीम, मो. अशरफ और मो. अनवर घायल हुए हैं। वहीं दूसरे पक्ष से मो. उमर की पत्नी शबाना खातून, मो. शकील, शेख साजिद, मो. जावेद, मो. उमर फारूक, शेख तैयब और शेख कपिल जख्मी बताए गए हैं।

घटना के बाद दोनों पक्षों को इलाज के लिए पीएचसी लाया गया, लेकिन अस्पताल परिसर में भी तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। आपसी कहासुनी और बढ़ते तनाव को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने के बाद हालात पर काबू पाया गया और स्थिति सामान्य हुई।

थाना प्रभारी श्याम कुमार मेहता ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि घटना से पूर्व दोनों पक्षों को बैठाकर बॉन्ड भरवाया गया था, लेकिन दोबारा विवाद होने पर अब दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

यह भी पढ़ें  लड़कियों के उच्च शिक्षा नामांकन बढ़ाने को सरकार के प्रयास: श्रवण कुमार

घटना के बाद गांव में तनाव बना हुआ है, हालांकि पुलिस स्थिति पर नजर रखे हुए है।

Abhishek Anand

Abhishek Anand, Working with Gaam Ghar News as a author. Abhishek is an all rounder, he can write articles on any beat whether it is entertainment, business, politics and sports, he can deal with it.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button