Digitalबिहारमनोरंजनसमस्तीपुरसमाचार

‘यादव जी की लव स्टोरी’ के खिलाफ विभूतिपुर में प्रदर्शन

यादव एकता मंच के बैनर तले तरुनिया मैदान से महावीर चौक तक मार्च, फिल्म पर रोक और नाम बदलने की मांग, रिलीज पर उग्र आंदोलन की चेतावनी।

समस्तीपुर : फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर में विरोध तेज हो गया है। बुधवार को यादव एकता मंच के आह्वान पर बड़ी संख्या में लोग ऐतिहासिक तरुनिया मैदान में जुटे और विरोध मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने मैदान से कल्याणपुर महावीर चौक तक नारेबाजी करते हुए रैली निकाली और फिल्म पर रोक लगाने की मांग की।

मार्च के दौरान “जय यादव, जय माधव” और “बहन-बेटियों का अपमान नहीं सहेगा यादव समाज” जैसे नारे लगाए गए। सभा की अध्यक्षता दुर्गा प्रसाद यादव ने की। सभा को संबोधित करते हुए यादव एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष व छात्र नेता नीलकमल यादव ने कहा कि यह फिल्म दो समाजों के बीच विभाजन पैदा कर सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि फिल्म के माध्यम से यादव समाज को बदनाम करने की साजिश की जा रही है।

नीलकमल यादव ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो मंच की ओर से व्यापक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि फिल्म की सामग्री की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। साथ ही, फिल्म निर्माता और संबंधित कलाकारों पर कानूनी कार्रवाई की भी मांग की गई।

सभा में वक्ताओं ने कहा कि किसी भी समाज की बहन-बेटियों के सम्मान से समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने भावनात्मक उदाहरण देते हुए कहा कि यदि सामाजिक सम्मान पर आंच आई तो समाज चुप नहीं बैठेगा। मंच के नेताओं ने फिल्म का नाम बदलने या उसे प्रतिबंधित करने की मांग दोहराई।

यह भी पढ़ें  विभूतिपुर में फार्मर रजिस्ट्री शिविर का औचक निरीक्षण, किसानों को मिले निर्देश

कार्यक्रम में यादव एकता मंच के सहसचिव दुर्गा प्रसाद यादव, मीडिया प्रभारी राहुल कुमार, उपाध्यक्ष सचिन कुमार, उपाध्यक्ष दुर्गेश कुमार, सह सचिव सिकंदर राय, सह सचिव सुनील कुमार, सहसंयोजक विजय कुमार, राहुल दास, अशोक महतो, अनिल कुमार, राम नंदू कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें  विष्णु मांचू-प्रीति मुखुनधन की केमिस्ट्री चमकी 'कनप्पा' के लव सॉन्ग में

प्रशासन की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि स्थानीय सूत्रों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

फिलहाल, फिल्म को लेकर क्षेत्र में माहौल गर्म है और प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया है कि उनकी मांगों पर विचार नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें  शिवाजीनगर प्रखंड प्रमुख का एफसीआई गोदाम निरीक्षण, 34 बोरा सड़ा अनाज

विडियो देखें…

सच के साथ खड़े हों — स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें। Gaam Ghar

Donate via UPI

UPI ID: 7903898006@sbi

Mohan Jha

Mohan Kumar Jha, Working with Gaam Ghar News as a Author. Mohan is an all rounder, she can write articles on any beat whether it is entertainment, business, politics and sports, she can deal with it.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button