बिहाररेलसमाचार

तीन अमृत भारत एक्सप्रेस समेत 22 ट्रेनों का समय बदला, देखें पूरी लिस्ट

तीन अमृत भारत एक्सप्रेस समेत 22 ट्रेनों का समय बदला, देखें पूरी लिस्ट

यात्रियों की सुविधा और परिचालन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। पूर्वोत्तर रेलवे ने तीन अमृत भारत एक्सप्रेस सहित कुल 22 ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। रेलवे की ओर से बुधवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई। यह बदलाव केवल ट्रेनों के खुलने वाले स्टेशनों और कुछ ट्रेनों के गंतव्य स्टेशन पर पहुंचने के समय में किया गया है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, 12 ट्रेनों के गंतव्य स्टेशनों पर पहुंचने के समय में फरवरी के विभिन्न तारीखों से बदलाव लागू होगा, जबकि 10 ट्रेनों के खुलने के समय में अप्रैल 2026 के अलग-अलग तारीखों से परिवर्तन प्रभावी होंगे। इनमें दरभंगा से चलने वाली ट्रेनों की संख्या सबसे अधिक है।

दरभंगा और जयनगर से खुलने वाली ट्रेनों के बदले समय

01 अप्रैल से 12565 दरभंगा–नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस अब सुबह 08:20 के बजाय सुबह 08:15 बजे खुलेगी।
15211 दरभंगा–अमृतसर जननायक एक्सप्रेस शाम 05:20 की जगह 05:15 बजे प्रस्थान करेगी।
14673 जयनगर–अमृतसर शहीद एक्सप्रेस सुबह 07:20 के बजाय 07:15 बजे खुलेगी।
15279 सहरसा–आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस सुबह 11:35 की जगह 11:30 बजे चलेगी।

02 अप्रैल से 15557 दरभंगा–आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस दोपहर 03:00 के बजाय 02:55 बजे खुलेगी।
03 अप्रैल से 19166 दरभंगा–अहमदाबाद एक्सप्रेस सुबह 04:30 की जगह 04:20 बजे खुलेगी।
03 अप्रैल से 14649 जयनगर–अमृतसर सरयू-यमुना एक्सप्रेस सुबह 07:20 के बजाय 07:15 बजे प्रस्थान करेगी।
04 अप्रैल से 15561 दरभंगा–गोमतीनगर अमृत भारत एक्सप्रेस दोपहर 03:00 के बजाय 02:55 बजे खुलेगी।
05 अप्रैल से 19624 दरभंगा–मदार अमृत भारत एक्सप्रेस 02:15 की जगह 02:10 बजे चलेगी।
15531 सहरसा–अमृतसर एक्सप्रेस 03:05 की जगह 03:00 बजे रवाना होगी।

यह भी पढ़ें  पुलिस छापेमारी; RPF इंस्पेक्टर के आवास से विदेशी शराब बरामद

गंतव्य स्टेशन पर पहुंचने का बदला समय

11033 पुणे–दरभंगा एक्सप्रेस अब सुबह 07:10 बजे दरभंगा पहुंचेगी।
12566 नई दिल्ली–दरभंगा एक्सप्रेस सुबह 09:35 बजे पहुंचेगी।
12212 अमृतसर–दरभंगा एक्सप्रेस सुबह 03:10 बजे दरभंगा पहुंचेगी।
15552 वाराणसी सिटी–दरभंगा एक्सप्रेस रात 09:05 बजे पहुंचेगी।
19165 अहमदाबाद–दरभंगा एक्सप्रेस शाम 07:25 बजे पहुंचेगी।
19623 मदार–दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस रात 12:55 बजे पहुंचेगी।
14650 अमृतसर–जयनगर एक्सप्रेस रात 12:45 बजे जयनगर पहुंचेगी।
14674 अमृतसर–जयनगर एक्सप्रेस रात 12:45 बजे जयनगर पहुंचेगी।
11061 एलटीटी–जयनगर एक्सप्रेस रात 02:10 बजे जयनगर पहुंचेगी।
15268 एलटीटी–रक्सौल एक्सप्रेस सुबह 07:50 बजे रक्सौल पहुंचेगी।
14016 आनंद विहार–रक्सौल एक्सप्रेस रात 10:10 बजे रक्सौल पहुंचेगी।
15280 आनंद विहार–सहरसा एक्सप्रेस शाम 07:25 बजे सहरसा पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें  नीतीश कैबिनेट में 9 पद खाली, जदयू-भाजपा-लोजपा में नए मंत्रियों

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपने-अपने ट्रेनों के संशोधित समय की जानकारी जरूर ले लें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। यह बदलाव परिचालन को बेहतर और समयपालन को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है।

यह भी पढ़ें  बिहार में सम्राट चौधरी बने गृह मंत्री, नीतीश ने 18 मंत्रियों को विभाग बाँटे

Gaam Ghar Desk

गाम घर डेस्क के साथ भारत और दुनिया भर से नवीनतम ब्रेकिंग न्यूज़ और विकास पर नज़र रखें। राजनीति, एंटरटेनमेंट और नीतियों से लेकर अर्थव्यवस्था और पर्यावरण तक, स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय घटनाओं और वैश्विक मामलों तक, हमने आपको कवर किया है। Follow the latest breaking news and developments from India and around the world with 'Gaam Ghar' news desk. From politics , entertainment and policies to the economy and the environment, from local issues to national events and global affairs, we've got you covered.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button