Digitalमनोरंजनसमाचार

घोघरडीहा के आशुतोष सागर की फिल्म “बिहू अटैक” आज देशभर में रिलीज’

घोघरडीहा के आशुतोष सागर की फिल्म “बिहू अटैक” आज देशभर में रिलीज, बिहू उत्सव की पृष्ठभूमि में आतंकवाद और देशभक्ति की कहानी

घोघरडीहा (मधुबनी) :  घोघरडीहा के निवासी आशुतोष सागर से जुड़ी बहुप्रतीक्षित हिंदी फिल्म “बिहू अटैक” आज 16 जनवरी को पूरे भारत के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। यह फिल्म असम के प्रसिद्ध कलर बिहू फेस्टिवल की सांस्कृतिक पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें उत्तर-पूर्व भारत में सक्रिय आतंकवादी गतिविधियों, भारतीय सेना की बहादुरी और पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद की सच्चाई को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया है।

यह भी पढ़ें  21 जनवरी के बाद कोविड गाइडलाइन, पाबंदियां बढ़ेगी या घटाई जायेंगी?

Best Deals सीधे WhatsApp पर पाएं!

Gaam Ghar Retail चैनल फॉलो करें और Amazon & Meesho की सस्ती खरीदारी करें।

Join Now

फिल्म में बॉलीवुड और टीवी जगत के कई जाने-माने कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में आशुतोष सागर एक ऐसे इंजीनियर आतंकवादी के किरदार में हैं, जो पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादी नेटवर्क के लिए बम बनाने का काम करता है। उनका यह नकारात्मक लेकिन चुनौतीपूर्ण रोल फिल्म की कहानी में अहम मोड़ लाता है और दर्शकों को आतंकवाद की भयावहता से रूबरू कराता है।

यह भी पढ़ें  नए साल जेडीयू दफ्तर पहुंचे नीतीश, कार्यकर्ताओं को एकजुटता संदेश

घोघरडीहा और आसपास के इलाके में इस फिल्म को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अपने क्षेत्र के कलाकार को राष्ट्रीय स्तर की फिल्म में देखकर उन्हें गर्व महसूस हो रहा है। युवाओं के लिए यह फिल्म प्रेरणा का स्रोत बन रही है कि मेहनत और लगन से बड़े सपने पूरे किए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें  विभूतिपुर थाना में अधिवक्ता के समर्थन में धरना, निष्पक्ष जांच मांग उठी'

Abhishek Anand

Abhishek Anand, Working with Gaam Ghar News as a author. Abhishek is an all rounder, he can write articles on any beat whether it is entertainment, business, politics and sports, he can deal with it.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button