पटनाबिहारमिथिलाराजनीतिसमाचार

लालू आए तो बोले तेज प्रताप: पिता का आशीर्वाद मिला, तेजस्वी देर से उठे

लालू प्रसाद के भोज में पहुंचने पर बोले तेज प्रताप — “पिता का आशीर्वाद मिला”, तेजस्वी के नहीं आने पर कही यह बात

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव मंगलवार को अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के आवास पर आयोजित पारंपरिक दही-चूड़ा भोज में शामिल हुए। उनके साथ बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान की मौजूदगी ने इस आयोजन को और भी खास बना दिया। इस अवसर पर तेज प्रताप यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उन्हें पिता का आशीर्वाद मिला है और यही उनके लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है।

तेज प्रताप यादव ने कहा, “पिता का आशीर्वाद मिला है, राज्यपाल साहब भी आए और उन्होंने भी आशीर्वाद दिया। बड़े-बुजुर्गों से आशीर्वाद लेकर कुछ नया और अच्छा काम करने की प्रेरणा मिलती है।” उन्होंने इसे शुभ संकेत बताते हुए कहा कि आज का दिन उनके लिए खास है और वे आगे सकारात्मक कार्यों की शुरुआत करना चाहते हैं।

जब मीडिया ने तेजस्वी यादव के भोज में नहीं आने को लेकर सवाल किया तो तेज प्रताप यादव ने हल्के अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा, “तेजस्वी हमारे छोटे भाई हैं, वे थोड़ा देर से उठते हैं।” उन्होंने यह भी बताया कि तेजस्वी यादव को निमंत्रण दिया गया है और उम्मीद है कि वे कार्यक्रम में शामिल होंगे। तेज प्रताप ने यह स्पष्ट किया कि परिवार में किसी तरह की दूरी या मतभेद नहीं है।

Best Deals सीधे WhatsApp पर पाएं!

यह भी पढ़ें  अंडर-19 WC: वैभव का गजब कैच, सूर्यकुमार से बेहतर? वीडियो वायरल

Gaam Ghar Retail चैनल फॉलो करें और Amazon & Meesho की सस्ती खरीदारी करें।

Join Now

इस कार्यक्रम में सांसद प्रभुनाथ यादव भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद और राज्यपाल दोनों का आशीर्वाद मिलना शुभ संकेत है। प्रभुनाथ यादव ने कहा, “परिवार एक है, कोई दूरी नहीं है। हमने अपने भगिना को आशीर्वाद दिया है। तेज प्रताप यादव बहुत आगे जाने वाले हैं। दोनों भाई एक साथ हैं और पूरे परिवार का आशीर्वाद उनके साथ है।”

यह भी पढ़ें  सरकार हठधर्मिता छोड़, अविलम्ब वितरहित संस्थानों को लंबित अनुदान का भुगतान करे - गणेश प्रसाद सिंह

कार्यक्रम से जुड़ी तस्वीरों में लालू प्रसाद यादव राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के साथ मंच पर बैठे नजर आए, जबकि तेज प्रताप यादव अपने पिता के साथ एक ही सोफे पर बैठे दिखे। यह दृश्य राजनीतिक और पारिवारिक दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें  बिहार; निगरानी विभाग भ्रष्टाचार रोकने के लिए जीरो टॉलरेंस नीति लागू

गौरतलब है कि तेज प्रताप यादव ने इस भोज के लिए लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को पहले ही आमंत्रित किया था। ऐसे में लालू प्रसाद का इस निमंत्रण पर पहुंचना राजनीतिक गलियारों में एक सकारात्मक संदेश के रूप में देखा जा रहा है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि तेजस्वी यादव इस कार्यक्रम में शामिल होते हैं या नहीं।

सच के साथ खड़े हों — स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें। Gaam Ghar

Donate via UPI

UPI ID: 7903898006@sbi

सच के साथ खड़े हों —
स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें।
Gaam Ghar


Donate via UPI

UPI ID: 7903898006@sbi

नोट: इस पोस्ट में Amazon Affiliate लिंक हो सकते हैं।

Gaam Ghar Desk

गाम घर डेस्क के साथ भारत और दुनिया भर से नवीनतम ब्रेकिंग न्यूज़ और विकास पर नज़र रखें। राजनीति, एंटरटेनमेंट और नीतियों से लेकर अर्थव्यवस्था और पर्यावरण तक, स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय घटनाओं और वैश्विक मामलों तक, हमने आपको कवर किया है। Follow the latest breaking news and developments from India and around the world with 'Gaam Ghar' news desk. From politics , entertainment and policies to the economy and the environment, from local issues to national events and global affairs, we've got you covered.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button