बिहारसमस्तीपुरसमाचार

डीबीकेएन कॉलेज नरहन में एसएफआई सदस्यता अभियान शुरू’

छात्र अधिकार और समान शिक्षा के मुद्दों पर बड़ी भागीदारी

समस्तीपुर जिले के डीबीकेएन कॉलेज नरहन में 26 फरवरी 2026 से स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) द्वारा सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई। महाविद्यालय परिसर में चल रहे इस अभियान में छात्र-छात्राओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखी जा रही है। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि शिक्षा में समान अवसर, पारदर्शिता और छात्र अधिकारों के मुद्दों को लेकर बड़ी संख्या में विद्यार्थी एसएफआई से जुड़ रहे हैं।

अभियान के दौरान कॉलेज इकाई के अध्यक्ष दीपांशु कुमार उपस्थित रहे। उनके साथ एसएफआई सदस्य राहुल कुमार, जिला कमिटी सदस्य सोनू कुमार और जिला कमिटी सदस्य केशव झा भी मौजूद रहे। सभी पदाधिकारियों ने छात्र-छात्राओं से संवाद कर संगठन के उद्देश्यों और गतिविधियों की जानकारी दी।

सदस्यता अभियान के क्रम में यूजी, पीजी तथा बीएड प्रथम वर्ष सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों ने एसएफआई की सदस्यता ग्रहण की। संगठन के नेताओं ने कहा कि आज के समय में शिक्षा व्यवस्था कई चुनौतियों का सामना कर रही है, ऐसे में छात्रों की एकजुटता बेहद जरूरी है। एसएफआई का लक्ष्य शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना और छात्र हितों की रक्षा करना है।

अध्यक्ष दीपांशु कुमार ने कहा कि संगठन हमेशा छात्रों की समस्याओं को उठाने और उनके समाधान के लिए संघर्ष करता रहा है। उन्होंने बताया कि कॉलेज परिसर में लोकतांत्रिक वातावरण को मजबूत बनाना और विद्यार्थियों की आवाज को प्रशासन तक पहुंचाना एसएफआई की प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें  गूगल मैप के कारण अधूरे पुल से गिरी कार, तीन की मौ'त

जिला कमिटी सदस्यों ने भी छात्रों से अपील की कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें और संगठन से जुड़कर शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान आगामी दिनों में भी जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं इससे जुड़ सकें।

यह भी पढ़ें  समस्तीपुर; 7वीं के छात्र स्कूल में खेल-खेल में हुआ विवाद बना मौ'त का कारण

महाविद्यालय परिसर में चल रहे इस अभियान को लेकर छात्रों में उत्साह देखा जा रहा है। संगठन का मानना है कि सामूहिक प्रयासों से ही शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्र हितों की रक्षा संभव है।

Mohan Jha

Mohan Kumar Jha, Working with Gaam Ghar News as a Author. Mohan is an all rounder, she can write articles on any beat whether it is entertainment, business, politics and sports, she can deal with it.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button