DelhiDigitalराष्ट्रीय समाचारसमाचार

संजय-करिश्मा तलाक केस: सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं प्रिया कपूर, आज सुनवाई

संजय कपूर–करिश्मा कपूर तलाक केस: सैटलमेंट के दस्तावेज मांगने सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं प्रिया कपूर, आज होगी सुनवाई

फोटो साभार india tv hindi

नई दिल्ली : उद्योगपति संजय कपूर की मौत के बाद उनकी विरासत को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। इस मामले में अब उनकी दूसरी पत्नी प्रिया कपूर ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। प्रिया कपूर ने अभिनेत्री करिश्मा कपूर के साथ 2016 में हुए तलाक से जुड़े सैटलमेंट दस्तावेजों की कॉपी की मांग की है। इस याचिका पर आज शुक्रवार, 16 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है।

प्रिया कपूर ने यह अपील नवंबर 2025 के अंतिम सप्ताह में दाखिल की थी। उन्होंने यह याचिका उस समय दायर की, जब दिल्ली हाईकोर्ट ने संजय कपूर की वसीयत से जुड़े मामले में निषेधाज्ञा पर आदेश सुरक्षित रखा था। प्रिया कपूर का कहना है कि करिश्मा कपूर और संजय कपूर के बीच हुए तलाक के समझौते की शर्तें संजय कपूर की संपत्ति और उत्तराधिकार से जुड़े मौजूदा विवाद में महत्वपूर्ण हैं।

संजय कपूर और करिश्मा कपूर की शादी 2003 में हुई थी और दोनों के दो बच्चे समायरा और कियान कपूर हैं। आपसी मतभेदों के बाद 2016 में दोनों का तलाक हो गया था। यह हाई-प्रोफाइल मामला बंद कमरे में जज के चैंबर में निपटाया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने दोनों पक्षों की आपसी सहमति से तय शर्तों को रिकॉर्ड में दर्ज किया था।

तलाक समझौते के तहत दोनों बच्चों की कस्टडी करिश्मा कपूर को दी गई थी, जबकि संजय कपूर को बच्चों से मिलने का अधिकार मिला था। बताया जाता है कि इस सैटलमेंट में आर्थिक प्रावधान भी शामिल थे, जिनकी जानकारी सिर्फ दोनों पक्षों तक ही सीमित रखी गई थी।

यह भी पढ़ें  डॉ. रमन किशोर द्वारा बेगूसराय में 'बाढ़ राहत' स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Best Deals सीधे WhatsApp पर पाएं!

Gaam Ghar Retail चैनल फॉलो करें और Amazon & Meesho की सस्ती खरीदारी करें।

Join Now

संजय कपूर के निधन के बाद उनकी संपत्ति को लेकर विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। करिश्मा कपूर के दोनों बच्चे समायरा और कियान कपूर भी अब इस कानूनी लड़ाई का हिस्सा बन चुके हैं। एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से प्रिया कपूर के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें  "धानुक समाज : अनुसूचित जनजाति दर्जे हेतु जन आंदोलन की चेतावनी"

बच्चों ने दिल्ली हाईकोर्ट में पेश की गई संजय कपूर की कथित वसीयत के डिजिटल रिकॉर्ड पर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि दस्तावेजों में कई तकनीकी और कानूनी खामियां हैं।

सच के साथ खड़े हों — स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें। Gaam Ghar

यह भी पढ़ें  भोजपुरी अभिनेत्री पाखी हेगड़े का आगमन गोपालगंज की धरती पर
Donate via UPI

UPI ID: 7903898006@sbi

अब सबकी निगाहें सुप्रीम कोर्ट की आज होने वाली सुनवाई पर टिकी हैं, जहां यह तय होगा कि क्या प्रिया कपूर को करिश्मा–संजय तलाक के सैटलमेंट दस्तावेज दिए जाएंगे या नहीं। इस फैसले का असर संजय कपूर की विरासत से जुड़े पूरे मामले पर पड़ सकता है।

सच के साथ खड़े हों —
स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें।
Gaam Ghar


Donate via UPI

UPI ID: 7903898006@sbi

नोट: इस पोस्ट में Amazon Affiliate लिंक हो सकते हैं।

Gaam Ghar Desk

गाम घर डेस्क के साथ भारत और दुनिया भर से नवीनतम ब्रेकिंग न्यूज़ और विकास पर नज़र रखें। राजनीति, एंटरटेनमेंट और नीतियों से लेकर अर्थव्यवस्था और पर्यावरण तक, स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय घटनाओं और वैश्विक मामलों तक, हमने आपको कवर किया है। Follow the latest breaking news and developments from India and around the world with 'Gaam Ghar' news desk. From politics , entertainment and policies to the economy and the environment, from local issues to national events and global affairs, we've got you covered.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button