Bhojpuriमनोरंजनसमाचार

रत्नाकर कुमार एक साथ कर रहे दो भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग

रत्नाकर कुमार एक साथ कर रहे हैं दो भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग: 'कन्यादान 2' और 'पैसे वाली बहू'

'कन्यादान 2', 'पैसे वाली बहू'Entertainment / Bhojpuri : भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने निर्माता और वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के एमडी रत्नाकर कुमार अपनी नई पहल और क्रिएटिव प्रोजेक्ट्स के लिए प्रसिद्ध हैं। हाल ही में उन्होंने एक साथ दो भोजपुरी फिल्मों—’कन्यादान 2′ और ‘पैसे वाली बहू’—की शूटिंग शुरू की है। दोनों फिल्मों की शूटिंग उत्तर प्रदेश में शुभ मुहूर्त के साथ शुरू हुई और इसे लेकर भोजपुरी सिनेमा जगत में उत्सुकता का माहौल है।

‘कन्यादान 2’ की शूटिंग वाराणसी में
भोजपुरी फिल्म ‘कन्यादान 2’ का निर्माण वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स लिमिटेड बैनर के तले किया जा रहा है। इस फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार और सह-निर्मात्री निवेदिता कुमार हैं। निर्देशन की जिम्मेदारी प्रसिद्ध निर्देशक सुशील कुमार उपाध्याय ने संभाली है। फिल्म में सुशील सिंह, माही श्रीवास्तव, मणि भट्टाचार्य, तनु श्री, श्वेता वर्मा और अनिल रस्तोगी जैसे प्रमुख कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।

यह भी पढ़े : प्रोड्यूसर – डायरेक्टर को नुकसान नहीं, अपनी फ़िल्म रिलीज़ करें मिथिभोज पर

फिल्म की कहानी को मार्मिक और हृदयस्पर्शी बताया जा रहा है। इसकी शूटिंग वाराणसी के विभिन्न लोकेशन्स पर की जा रही है। फिल्म के डीओपी अशोक कुमार पांडा, लेखक धर्मेंद्र सिंह और संगीतकार ओम झा हैं। फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा, “कन्यादान 2 की कहानी इतनी संवेदनशील है कि यह हर दर्शक को अपने साथ जोड़ने में सक्षम होगी।”

यह भी पढ़ें  पूजा सिंह जल्द दिखेंगी यश कुमार के साथ फिल्म 'रईसजादा' में

‘पैसे वाली बहू’ की शूटिंग जौनपुर में
दूसरी फिल्म ‘पैसे वाली बहू’ का निर्देशन अजय कुमार कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में हो रही है। फिल्म में संचिता बनर्जी, जय यादव, काजल त्रिपाठी, शुभ किशन शुक्ला और खुशी यादव प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें  एक महिलाओ ने बनाया Urfi Javed का सड़क पर खुलेआम मज़ाक

‘पैसे वाली बहू’ के निर्माता भी रत्नाकर कुमार हैं और सह-निर्मात्री निवेदिता कुमार हैं। फिल्म के डीओपी शत्रुघ्न तिवारी, लेखक मनोज प्रसाद और संगीतकार राजेश कुमार झा हैं। फिल्म को मनोरंजन के साथ-साथ सामाजिक संदेश देने वाला बताया जा रहा है।

एक साथ दो फिल्मों की शूटिंग पर क्या बोले रत्नाकर कुमार?
रत्नाकर कुमार ने एक साथ दो फिल्मों की शूटिंग शुरू करने के बारे में कहा, “जब ‘कन्यादान 2’ और ‘पैसे वाली बहू’ की कहानियां मेरे पास आईं, तो उनका सब्जेक्ट बहुत अच्छा लगा। मैंने दोनों फिल्मों को जल्द से जल्द दर्शकों तक पहुंचाने के लिए एक साथ शूटिंग शुरू करने का फैसला किया।”

यह भी पढ़ें  पवन सिंह प्रीति मौर्या का गाना ‘लुंगिये बिछाई दिहीं’ अक्षरा सिंह को देगा टक्कर?

उन्होंने आगे बताया कि दोनों फिल्मों की स्टारकास्ट और डायरेक्टर अलग-अलग हैं, जिससे फिल्मों की मेकिंग का काम सुचारू रूप से चल रहा है। यह दोनों फिल्में बड़े स्तर पर बनाई जा रही हैं और दर्शकों को भरपूर मनोरंजन के साथ संदेश देने का वादा करती हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Gaam Ghar News’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM, X, Whatsapp Channel और Google News पर भी फॉलो कर सकते हैं।

सच के साथ खड़े हों — स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें। Gaam Ghar

Donate via UPI

UPI ID: 7903898006@sbi

Mohan Jha

Mohan Kumar Jha, Working with Gaam Ghar News as a Author. Mohan is an all rounder, she can write articles on any beat whether it is entertainment, business, politics and sports, she can deal with it.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button