पटनासमाचार

पटना में अग्निशमन विभाग का जनजागरूकता अभियान शुरू’

पटना जिले में अग्नि प्रवण काल को देखते हुए अग्निशमन विभाग का विशेष अभियान, नुक्कड़ नाटक, रोड शो और कार्यशालाओं से लोगों को दी जा रही सुरक्षा जानकारी।

बिहार में अग्नि प्रवण काल को देखते हुए पटना जिले में आगजनी की घटनाओं की रोकथाम और जन-धन की सुरक्षा के लिए विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। गृह विभाग के तहत बिहार अग्निशमन सेवा एवं गृह रक्षा वाहिनी की ओर से 3 मार्च से 9 मार्च 2026 तक यह साप्ताहिक अभियान संचालित किया जा रहा है।

इस अभियान का नेतृत्व जिला अग्निशमन पदाधिकारी, पटना कर रहे हैं। इसका मुख्य उद्देश्य आम लोगों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और संभावित आगजनी की घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी देना है।

अग्निशमन विभाग की टीमें पटना जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से लोगों को जागरूक कर रही हैं। खासकर झुग्गी-झोपड़ी बस्तियों, तंग गलियों, घनी आबादी वाले इलाकों और शैक्षणिक व व्यावसायिक संस्थानों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। विभाग की ओर से आधुनिक और पारंपरिक दोनों माध्यमों के जरिए लोगों तक संदेश पहुंचाया जा रहा है।

अभियान के तहत जिले के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक, कैनोपी एक्टिविटी और पैम्फलेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इसके अलावा हॉटस्पॉट क्षेत्रों में होर्डिंग और बैनर लगाए गए हैं। लोगों को आग से बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए डिजिटल वॉल पेंटिंग का भी सहारा लिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें  तेजस्वी का नीतीश पर तंज: 252 करोड़ संवाद यात्रा पर क्यों खर्च?

पटना शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर कैनोपी लगाकर सूचना केंद्र बनाए गए हैं, जहां आम नागरिकों को आग से बचाव के तरीके बताए जा रहे हैं। वहीं कंकड़बाग, दानापुर और लोदीपुर क्षेत्रों में रोड शो के माध्यम से भी लोगों को सतर्क रहने का संदेश दिया गया।

यह भी पढ़ें  गए थे हेलीकॉप्टर से, कार पर लौटे; डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी

इसके अलावा पटना सिटी और दानापुर के तीन अलग-अलग स्थानों पर नुक्कड़ नाटकों के जरिए आग से बचाव के उपायों का जीवंत प्रदर्शन किया गया। इससे लोगों को व्यवहारिक रूप से सुरक्षा उपायों की जानकारी मिल रही है। मरीन ड्राइव पर प्रोजेक्टर के माध्यम से चलचित्र दिखाकर आग से जुड़ी सावधानियों और Do’s & Don’ts के बारे में भी जानकारी दी गई।

अभियान के दौरान पटना शहर के लगभग 60 स्थानों पर बैनर और होर्डिंग लगाए गए हैं, जबकि दीवार लेखन का कार्य भी जारी है। लोगों को लगातार जागरूक करने के लिए लाउडस्पीकर के माध्यम से माइकिंग कर सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।

यह भी पढ़ें  मनरेगा कर्मी की गिरफ्तारी: नशे में धुत पंचायत भवन के पास से गिरफ्तार

इसके साथ ही लोदीपुर, पटना सिटी और दानापुर में आयोजित कार्यशालाओं में जीविका दीदी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिकों और आम लोगों को आग बुझाने के व्यावहारिक तरीकों का प्रशिक्षण दिया गया।

जिला अग्निशमन पदाधिकारी ने कहा कि गर्मी और पछुआ हवाओं के कारण आग लगने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में जरूरी है कि हर नागरिक सतर्क रहे और अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन करे।

सच के साथ खड़े हों — स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें। Gaam Ghar

Donate via UPI

UPI ID: 7903898006@sbi

 

Gaam Ghar Desk

गाम घर डेस्क के साथ भारत और दुनिया भर से नवीनतम ब्रेकिंग न्यूज़ और विकास पर नज़र रखें। राजनीति, एंटरटेनमेंट और नीतियों से लेकर अर्थव्यवस्था और पर्यावरण तक, स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय घटनाओं और वैश्विक मामलों तक, हमने आपको कवर किया है। Follow the latest breaking news and developments from India and around the world with 'Gaam Ghar' news desk. From politics , entertainment and policies to the economy and the environment, from local issues to national events and global affairs, we've got you covered.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button