बिहारसमस्तीपुरसमाचार

समस्तीपुर में एनआईए का दो लाख ईनामी गिरफ्तार

नेपाल निवासी नूर मोहम्मद पटोरी स्टेशन के पास दबोचा गया, जाली भारतीय नोट नेटवर्क का मास्टरमाइंड, ट्रांजिट रिमांड की प्रक्रिया शुरू।

Story Highlights
  • नेपाल के बारा जिले का रहने वाला है आरोपी
  • जाली भारतीय मुद्रा नेटवर्क का मास्टरमाइंड बताया गया
  • ट्रांजिट रिमांड के बाद आगे होगी कानूनी कार्रवाई

समस्तीपुर पुलिस ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के वांछित दो लाख रुपये के ईनामी आरोपी नूर मोहम्मद को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी पड़ोसी देश नेपाल के बारा जिले का रहने वाला बताया जा रहा है और वह जाली भारतीय मुद्रा नोट (एफआईसीएन) नेटवर्क का मास्टरमाइंड माना जा रहा है।

एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि स्थानीय आसूचना इकाई और सीआईडी पटना के डीआईजी जयंत कांत से प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। सूचना मिली थी कि एनआईए के एक मामले में वांछित नूर मोहम्मद समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त है।

पटोरी स्टेशन के पास दबोचा गया आरोपी
सूचना के सत्यापन के बाद एसपी के निर्देश पर पटोरी थाना पुलिस को सक्रिय किया गया। पुलिस टीम ने लगातार निगरानी रखते हुए शनिवार को पटोरी स्टेशन के समीप से आरोपी को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी के बाद उससे गहन पूछताछ शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने तत्काल इसकी सूचना एनआईए को दे दी है। एनआईए की टीम द्वारा सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जा रही है, जिसके बाद आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

यह भी पढ़ें  कच्चा बादाम Anjali Arora का खुलासा- शो में से’क्स संबंध बनाने के लिए कहा जाता है

एफआईसीएन नेटवर्क के खिलाफ अभियान जारी
उल्लेखनीय है कि भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र लंबे समय से जाली नोट गिरोह की गतिविधियों के लिए संवेदनशील माना जाता रहा है। बिहार पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां इस नेटवर्क को तोड़ने के लिए लगातार अभियान चला रही हैं।

यह भी पढ़ें  राजगीर स्टेडियम में 13 पिचें तैयार, बारिश में भी जारी रहेगी क्रिकेट

इससे पहले भी एनआईए द्वारा घोषित दो लाख के ईनामी सुधीर कुशवाहा और एक लाख के ईनामी मो. गुलटेन अंसारी की गिरफ्तारी हो चुकी है। नूर मोहम्मद की गिरफ्तारी को इसी कड़ी में एक अहम उपलब्धि माना जा रहा है।

एसपी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर अन्य संदिग्धों की तलाश की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि जिले में उसके स्थानीय संपर्क कौन-कौन थे और जाली नोटों की आपूर्ति का नेटवर्क किस तरह संचालित हो रहा था।

यह भी पढ़ें  गायत्री महायज्ञ: धार्मिक उत्सव का उद्घाटन प्रमुख गोविंद कुमार ने किया

आगे की कानूनी कार्रवाई
फिलहाल आरोपी को कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। एनआईए की टीम के पहुंचने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीमा पार सक्रिय जाली नोट गिरोह के खिलाफ यह कार्रवाई एक बड़ा संदेश है और भविष्य में भी ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

सच के साथ खड़े हों — स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें। Gaam Ghar

Donate via UPI

UPI ID: 7903898006@sbi

Gaam Ghar Desk

गाम घर डेस्क के साथ भारत और दुनिया भर से नवीनतम ब्रेकिंग न्यूज़ और विकास पर नज़र रखें। राजनीति, एंटरटेनमेंट और नीतियों से लेकर अर्थव्यवस्था और पर्यावरण तक, स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय घटनाओं और वैश्विक मामलों तक, हमने आपको कवर किया है। Follow the latest breaking news and developments from India and around the world with 'Gaam Ghar' news desk. From politics , entertainment and policies to the economy and the environment, from local issues to national events and global affairs, we've got you covered.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button