समस्तीपुरसमाचार

होली पर हथौड़ी थाना पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति संदेश

शिवाजीनगर प्रखंड के कई गांवों में पुलिस ने किया भ्रमण, हुड़दंग और असामाजिक गतिविधियों पर सख्ती की चेतावनी, आपसी भाईचारे से पर्व मनाने की अपील।

Story Highlights
  • होली से पहले हथौड़ी थाना का फ्लैग मार्च
  • संवेदनशील इलाकों में विशेष निरीक्षण
  • हुड़दंग और डीजे दुरुपयोग पर सख्त चेतावनी

समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत हथौड़ी थाना क्षेत्र में होली पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। सोमवार को थाना अध्यक्ष मौसम के नेतृत्व में क्षेत्र के विभिन्न गांवों में फ्लैग मार्च निकाला गया। इसका उद्देश्य आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराना है।

यह भी पढ़ें  समस्तीपुर के सुरज मिश्रा वेब सीरीज "सिसकियां" में मचाया रहें धमाल

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने कोठी चौक, मधुरापुर, पुनमा धरमपुर, रहटौली, भतही, बल्लीपुर, परशुराम, बंधार सहित कई गांवों के प्रमुख चौक-चौराहों का भ्रमण किया। पुलिस की मौजूदगी से आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ।

थाना अध्यक्ष ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि होली के नाम पर किसी भी तरह की हुड़दंगई, जबरन रंग लगाने, डीजे के दुरुपयोग या असामाजिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस पदाधिकारियों ने क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों का विशेष निरीक्षण किया और स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर सहयोग की अपील की। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत थाना को देने का आग्रह किया।

यह भी पढ़ें  बिहार में ‘डाना’ चक्रवात का असर: 23 जिलों में आंधी-तूफान की संभावना...

मौके पर विनोद सिंह, सुरेश शाह, नवीन तिवारी, मुकेश कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी और सशस्त्र बल के जवान मौजूद रहे। फ्लैग मार्च के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सकारात्मक माहौल बना है और लोग त्योहार को शांतिपूर्वक मनाने के लिए आश्वस्त दिख रहे हैं।

यह भी पढ़ें  मन की बात कार्यक्रम: पीएम मोदी आज सुबह 11 बजे साझा करेंगे अपने विचार

Abhishek Anand

Abhishek Anand, Working with Gaam Ghar News as a author. Abhishek is an all rounder, he can write articles on any beat whether it is entertainment, business, politics and sports, he can deal with it.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button