बिहारराष्ट्रीय समाचारसमस्तीपुरसमाचार

समस्तीपुर में एक शादी जबरदस्ती करवाई गई

कृष्ण मनु ईश्वर की रिपोर्ट

बिहार: समस्तीपुर में पकड़ौआ शादी का एक मामला सामने आया है। यहां एक भाई जब अपनी बहन को ससुराल छोड़ने आया, तो उसकी शादी जबरन उसकी बहन की ननद से करवा दी। जहां एक तरफ लड़के ने शादी से इंकार करते हुए कहा कि  उसकी यह शादी जबरदस्ती करवाई गई है, तो वहीं लड़की वाले इस मामले में कुछ और ही कह रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक लड़का दलसिंहसराय के सांठा गांव का रहने वाला है।

शादी का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमे लड़के का जबरन हाथ पकड़कर वरमाला डलवाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर लड़की उसके बगल में चुपचाप खड़ी दिख रही है। लड़के ने कहा है कि वे अपनी मर्जी से शादी करेगा। वो इस शादी को स्वीकार नहीं करेगा। वहीं दूसरी ओर बहन के ससुराल वालों ने कहा है कि लड़का सबकुछ छुपा रहा है। परिजनों के मुताबिक लड़का अपनी बहन के साथ जब भी ससुराल आता था उनकी बेटी से छुप-छुप कर मिलता था और दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था। फिलहाल युवक के जीजा ने लड़के और उसकी पत्नी को अपने घर में रखने की बात कही है।

यह भी पढ़ें  मैथिली एवं हिन्दी साहित्य के जनकवि थे डाॅ मनोरंजन झा, उनके नाम पर विश्वविद्यालय मे स्थापित हो चेयर: प्रो केष्कर ठाकुर 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button