Bhojpuriमनोरंजनसमाचार

Bhojpuri Film: ”अब का होई” मार्च में होगी रिलीज़

कुमार विजय निर्देशिक सस्पेंस थ्रिलर भोजपुरी फ़िल्म ''अब का होई''

Entertainment / Bhojpuri : सौम्या फिल्म्स हाउस के बैनर तले बनी एक बेहतरीन भोजपुरी फिल्म अब का होई अगले महीने मार्च में रिलीज करने की तैयारियां पूरी कर ली गई है । फ़िल्म के ट्रेलर को दर्शकों का बेहद बढ़ियां रिस्पॉन्स मिल रहा है । खूबसूरत गीत संगीत और सस्पेंस थ्रिलर से लबरेज फ़िल्म अब का होई की स्पेशल स्क्रीनिंग भी आज मुम्बई में की गई, जहाँ मौके पर उपस्थित लोगों, कलाकारों व तकनीशियनों ने फ़िल्म को जमकर सराहा ।

लंबे अरसे के बाद भोजपुरी में किसी सस्पेंस थ्रिलर फिल्म को रिलीज करने की तैयारी है। अब तक सारी फिल्में टाइपकास्ट होकर सिर्फ सास बहू के झगड़े पर आधारित होती थी लेकिन इस फ़िल्म के निर्माता निर्देशक ने लीक से हटकर कुछ अलग करने की मंशा से एक अलग रोमांचक फ़िल्म बनाई है । इस फ़िल्म में बेहद खूबसूरत लोकेशन्स पर गानों की शूटिंग की गई है वहीं फ़िल्म को बिना किसी लाग लपेट के असलियत दिखाने और जान डालने के लिए पुरानी हवेलियों, पहाड़ियों की ओर फिल्ममेकर्स ने रुख किया है जो कि फ़िल्म की भव्यता दर्शा रही है ।

फ़िल्म में हॉरर , रोमांस और थ्रिल समान मात्रा में डाला गया है जिससे कि दर्शकों को फ़िल्म बांधे रखने में कामयाब रहेगी । फ़िल्म में नए व अनुभवी कलाकारों का बेहतरीन संगम आपको देखने को मिलेगा । फ़िल्म की कहानी में शहर और गांव दोनों को समान मात्रा में कहानी की मांग के अनुरूप तरजीह दी गई है , जो कि काबिलेतारीफ़ है ।

सौम्या फिल्म्स हाउस के बैनर तले बनी फिल्म अब का होई के पटकथा लेखक, निर्माता और निर्देशक हैं कुमार विजय । इस फ़िल्म के गीत व कहानी सुनील कुमार यादव ने लिखा है । जबकि संगीत से सजाया है मोनू सिन्हा ने , फ़िल्म के खूबसूरत गीतों पर नृत्य निर्देशन नेहा ने किया है । फ़िल्म में मारधाड़ मेहताब ने कराया है ।

यह भी पढ़ें  Foods Banned in 2024: भारत में स्वास्थ्य हानिकारक फूड्स बैन

इस फ़िल्म के सिनेमाटोग्राफी किया है बबलू सोहेब व इन्द्रशेन सिंह ने । फ़िल्म अब का होई के कलाकार हैं रिमझिम, पृथ्वी सिंह, वंदिनी मिश्रा, अनूप अरोड़ा, कुमार विजय, अतुल श्रीवास्तव, रविन्द्र मौर्या, आशीष काम्बले, आरती ओलेवा, बबलू करेंट, सतीश सोनकर, और प्रिया । फ़िल्म के प्रचार प्रसार का जिम्मा संजय भूषण पटियाला का है।

यह भी पढ़ें  सद्गृहस्थ संत जगन्नाथ चौधरी पुण्य पर्व समारोह सुल्तानपुर गांव में मनाया गया

Abhishek Anand

Abhishek Anand, Working with Gaam Ghar News as a author. Abhishek is an all rounder, he can write articles on any beat whether it is entertainment, business, politics and sports, he can deal with it.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button