बिहारसमस्तीपुरसमाचार

समस्तीपुर महिला कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान’

मेरा युवा भारत के जागरूकता कार्यक्रम में छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से नशामुक्त समाज और विकसित भारत का संदेश दिया।

समस्तीपुर : युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत (MY Bharat), समस्तीपुर के तत्वावधान में महिला कॉलेज, समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए उन्हें स्वस्थ, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल साहिल कोचर, 12 बिहार एनसीसी बटालियन रहे। इस अवसर पर सहायक निदेशक-सह-जिला युवा पदाधिकारी सुश्री विजेता मजूमदार, अनुष्का श्रीवास्तव (ADMO), श्रीमती सोनाली (ADDE), महिला कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजेश कुमार रंजन तथा राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. रिंकी कुमारी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में लेफ्टिनेंट कर्नल साहिल कोचर ने युवाओं से नशीले पदार्थों से दूर रहने और अनुशासित जीवन अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब देश की युवा शक्ति स्वस्थ, जागरूक और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित होगी। अन्य वक्ताओं ने भी युवाओं से नशा मुक्ति के संदेश को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने और सकारात्मक बदलाव का माध्यम बनने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक, वाद-विवाद प्रतियोगिता, स्लोगन लेखन, स्लैम पोएट्री तथा संगीत प्रस्तुतियों के माध्यम से नशे के दुष्प्रभाव, स्वस्थ जीवनशैली और विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। छात्राओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें  स्मृतिशेष स्व.एहसान अली अशरफ के निधन पर शोक सभा का आयोजन

कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। उन्हें समाज में जागरूकता फैलाने, नशे से दूर रहने तथा विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगण, एनएसएस स्वयंसेवक, एनसीसी कैडेट्स, छात्र-छात्राएं तथा बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। अंत में सभी ने नशामुक्त, स्वस्थ और विकसित भारत के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें  पटना: DGP आवास से 200 मीटर दूर तनिष्क शोरूम में लाखों की डकैती'

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button