पटनाबिहारसमाचार

भाजपा जनसंवाद में साहित्यिक गोष्ठी, मतदान जागरूकता पर जोर’

पटना में आयोजित साहित्यिक गोष्ठी में पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद ने साहित्य की भूमिका सराही और बांकीपुर उपचुनाव में मतदान की अपील की।

पटना : भारतीय जनता पार्टी के जनसंवाद कार्यक्रम के तहत बोरिंग स्थित कोकिल कैम्पस में वरिष्ठ साहित्यकार कमल किशोर वर्मा के आवास पर साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साहित्य, समाज और लोकतंत्र के महत्व पर चर्चा के साथ बांकीपुर उपचुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की गई।

यह भी पढ़ें  पूर्णिया: झगड़ा सुलझाने गए पत्रकार की ह'त्या, लोहे के रॉड से किया हमला

मुख्य अतिथि एवं पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद ने समाज निर्माण में साहित्यकारों की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि साहित्य समाज को नई दिशा देने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने उपस्थित लोगों से लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए बांकीपुर उपचुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया।

विशिष्ट अतिथि भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी विनोद पंकज और डॉ. प्रियंका सिन्हा ने भी लोकतंत्र में मतदान की अहमियत पर प्रकाश डालते हुए प्रत्येक नागरिक से मतदान करने की अपील की।

साहित्यिक गोष्ठी में कमल किशोर, डॉ. शशि भूषण प्रसाद, डॉ. किशोर सिन्हा, पूनम कटियार, ऋचा वर्मा, शिवेश सिन्हा, प्रमोद कुमार, रवि श्रीवास्तव और कमल नयन श्रीवास्तव ने काव्य पाठ किया। वहीं अनुपमा सिंह और मो. नसीम अख्तर ने शायरी प्रस्तुत की। मधुरेश नारायण ने स्वरचित गीत तथा संगीता वर्मा ने गणेश वंदना से कार्यक्रम को सांस्कृतिक गरिमा प्रदान की। अंत में संगीता वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

यह भी पढ़ें  रोसड़ा का अर्केश्वरनाथ गणेश मंदिर: आस्था और लोकविश्वास का संगम

Abhishek Anand

Abhishek Anand, Working with Gaam Ghar News as a author. Abhishek is an all rounder, he can write articles on any beat whether it is entertainment, business, politics and sports, he can deal with it.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button