BhojpuriDigitalमनोरंजनसमाचार

शिवानी सिंह का नया बोलबम गीत ‘तोहरे के मांगिला जानु’ रिलीज’

शिवानी सिंह का नया भोजपुरी बोलबम गीत 'तोहरे के मांगिला जानु' रिलीज, सावन में दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा।

पटना : सावन के पावन महीने में भोजपुरी संगीत प्रेमियों के लिए एक और भक्ति से सराबोर गीत रिलीज हुआ है। लोकप्रिय गायिका शिवानी सिंह का नया बोलबम गीत ‘तोहरे के मांगिला जानु’ रिलीज होते ही दर्शकों और शिवभक्तों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। नेहा म्यूजिक वर्ल्ड के बैनर तले प्रस्तुत इस गीत को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

यह भी पढ़ें  एक महिलाओ ने बनाया Urfi Javed का सड़क पर खुलेआम मज़ाक

भगवान भोलेनाथ की भक्ति, सावन की आस्था और प्रेम की भावनाओं को खूबसूरती से प्रस्तुत करता यह गीत अपने मधुर संगीत और आकर्षक वीडियो के कारण लोगों का ध्यान खींच रहा है। वीडियो में सोना सिंह और आनंद पांडेय की दमदार प्रस्तुति ने गीत की लोकप्रियता को और बढ़ा दिया है।

गीत को अपनी मधुर आवाज से शिवानी सिंह ने सजाया है, जबकि इसके भावपूर्ण बोल साजन सवारिया ने लिखे हैं। संगीत सरविंद यादव ने तैयार किया है और डिजिटल प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी विक्की यादव ने निभाई है। वहीं, गीत का निर्देशन सुनील निराला ने किया है। इसके निर्माता रतनेश कुमार हैं।

निर्माता रतनेश कुमार ने कहा कि यह गीत सावन में भगवान शिव के भक्तों की आस्था और भावनाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्हें विश्वास है कि यह गीत पूरे सावन माह में श्रद्धालुओं की पसंद बना रहेगा। उन्होंने दर्शकों और श्रोताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मिल रहे प्यार और समर्थन से पूरी टीम उत्साहित है।

यह भी पढ़ें  शिवाजीनगर प्रखंड का नाम रोशन किया प्रिंसी कुमारी

रिलीज के बाद ‘तोहरे के मांगिला जानु’ भोजपुरी बोलबम गीतों की सूची में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। इसके व्यूज़ लगातार बढ़ रहे हैं और सोशल मीडिया पर भी गीत को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

Abhishek Anand

Abhishek Anand, Working with Gaam Ghar News as a author. Abhishek is an all rounder, he can write articles on any beat whether it is entertainment, business, politics and sports, he can deal with it.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button