बिहारशिक्षासमस्तीपुरसमाचार

राजकीय डिग्री महाविद्यालय सिंघिया में नए सत्र का शुभारंभ

मुख्यमंत्री के ऑनलाइन कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों की उपस्थिति में सत्र का शुभारंभ हुआ।

समस्तीपुर :  राजकीय डिग्री महाविद्यालय, सिंघिया में बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा भागलपुर से राज्य के 211 नवस्थापित डिग्री महाविद्यालयों में पठन-पाठन कार्य के शुभारंभ कार्यक्रम का ऑनलाइन प्रसारण किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में अनुमंडल प्रशासन और प्रखंड प्रशासन के प्रतिनिधियों के साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद, मीडिया कर्मी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह संस्थान क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का नया द्वार खोलेगा और ग्रामीण युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का बेहतर अवसर प्रदान करेगा।

प्राचार्य ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सिंघिया में राजकीय डिग्री महाविद्यालय की स्थापना लंबे समय से क्षेत्र की आवश्यकता थी। इस पहल से विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों, खासकर छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज के शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। उन्होंने नव नामांकित छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा को सामाजिक और आर्थिक विकास का सबसे मजबूत माध्यम बताया।

उन्होंने कहा कि नया महाविद्यालय क्षेत्र में शिक्षा के विस्तार के साथ महिला सशक्तिकरण, युवाओं के कौशल विकास और आत्मनिर्भर बिहार के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में प्राध्यापक डॉ. सुनील कुमार साह एवं प्रधान लिपिक प्रकाश गौतम सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी भी उपस्थित रहे। सभी के सामूहिक प्रयास से कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

यह भी पढ़ें  CPIM खगड़िया लोकसभा सीट से प्रत्याशी संजय कुमार का स्वागत

संवाददाता : मनीष कुमार

Abhishek Anand

Abhishek Anand, Working with Gaam Ghar News as a author. Abhishek is an all rounder, he can write articles on any beat whether it is entertainment, business, politics and sports, he can deal with it.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button