नालंदाबिहारभाषा-साहित्यसमाचार

नालंदा लिटरेचर फेस्टिवल में आज अखिल भारतीय कवि सम्मेलन’

राजगीर में नालंदा इंटरनेशनल लिटरेचर फेस्टिवल के तीसरे दिन एम्पीथियटर में शाम सात बजे देशभर के प्रसिद्ध कवि और कवयित्री देंगे काव्य प्रस्तुति।

राजगीर में चल रहे नालंदा इंटरनेशनल लिटरेचर फेस्टिवल के तीसरे दिन आज अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम शाम 7 बजे एम्पीथियटर में आयोजित होगा, जहां देश के कई प्रसिद्ध कवि और कवयित्रियां अपनी काव्य प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।’

कवि नीलोत्पल मृणाल

आयोजकों के अनुसार इस विशेष कवि सम्मेलन में देशभर के चर्चित युवा रचनाकारों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में बेस्टसेलर पुस्तक डार्क हॉर्स, औघड़ और विश्वगुरु के लेखक तथा साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार से सम्मानित कवि नीलोत्पल मृणाल अपनी कविताओं के साथ मंच साझा करेंगे।

कवि व गीतकार संजीव कुमार मुकेश

इसके साथ ही नालंदा से ताल्लुक रखने वाले और दिल्ली में निवास करने वाले प्रसिद्ध कवि व गीतकार संजीव कुमार मुकेश भी अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे। “गाँव का लड़का” नाम से लोकप्रिय संजीव कुमार मुकेश की कविताओं में ग्रामीण जीवन की सादगी और संवेदना की झलक देखने को मिलती है।’

डॉ. प्रतीक गुप्ता

कवि सम्मेलन में हास्य और व्यंग्य का रंग भी देखने को मिलेगा। मेरठ के प्रसिद्ध हास्य कवि डॉ. प्रतीक गुप्ता, जो “सब कुछ ऑरिजनल है” के लिए जाने जाते हैं, अपने अंदाज में दर्शकों को हंसी के रंग में रंगेंगे।

यह भी पढ़ें  आधार असली या नकली? 4 तरीकों से पहचानें, ठगी से बचें
कवयित्री डॉ. तिष्या श्री

वहीं दरभंगा की चर्चित कवयित्री डॉ. तिष्या श्री भी अपनी कविताओं के माध्यम से श्रोताओं को भावनाओं की दुनिया से रूबरू कराएंगी।

राजगीर की ऐतिहासिक पंच पहाड़ियों के बीच आयोजित इस कवि सम्मेलन में साहित्य, संस्कृति और संवेदना का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। कार्यक्रम में जहां एक ओर गांव की सोंधी खुशबू और लोकजीवन की झलक होगी, वहीं हास्य, व्यंग्य और प्रेम की अभिव्यक्ति भी श्रोताओं को आकर्षित करेगी।’

यह भी पढ़ें  नालंदा में नीट परीक्षा हेतु केंद्रों के पास धारा 163 लागू, सख्ती बढ़ी

आयोजकों का कहना है कि यह कवि सम्मेलन न केवल साहित्य प्रेमियों के लिए खास होगा, बल्कि युवा पीढ़ी को भी हिंदी साहित्य और कविता की ओर प्रेरित करेगा।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button