Samastipur : शिवाजी नगर प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में रंगों के पर्व होली के अवसर पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड के कांग्रेस परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए और एक-दूसरे को रंग-अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
समारोह की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने की। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं प्रखंडवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का पर्व है। यह त्योहार एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटने और रिश्तों को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने सभी से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में होली मनाने की अपील की।
मौके पर रोसड़ा विधानसभा युवा अध्यक्ष सूरज पासवान, एनएसयूआई प्रखंड अध्यक्ष राजीव कुमार, महासचिव बाबू साहब कुमार, उपाध्यक्ष उदयकांत चौधरी, संजय चौधरी, जितेंद्र महतो सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने समाज में एकता और सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया। सभी ने मिलकर क्षेत्र की खुशहाली और प्रगति की कामना की। समारोह हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।




