समस्तीपुरसमाचार

समस्तीपुर में जदयू नेता के घर फायरिंग, कार क्षतिग्रस्त

वैनी बाजार में देर रात अज्ञात बदमाशों ने की गोलीबारी, घटनास्थल से जिंदा कारतूस और खोखा बरामद, नेता ने सुरक्षा की मांग की।

समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र स्थित चकले वैनी बाजार में रविवार देर रात जदयू के व्यवसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सचिन कुमार के घर पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। घटना में घर के बाहर खड़ी उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई।

जानकारी के अनुसार, सचिन कुमार एक मांगलिक कार्यक्रम से लौटकर घर में सोने चले गए थे। रात करीब 12:30 बजे उन्हें दो तेज धमाकों की आवाज सुनाई दी। प्रारंभ में उन्होंने इसे पटाखे की आवाज समझा, लेकिन सुबह उठने पर पता चला कि उनके घर की ओर गोली चलाई गई थी और उनकी गाड़ी को नुकसान पहुंचा है।

सूचना मिलते ही वैनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से एक जिंदा कारतूस तथा एक खोखा बरामद किया। पुलिस ने साक्ष्य जुटाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जदयू नेता ने थाने में आवेदन देकर न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है। हालांकि उन्होंने किसी व्यक्ति को नामजद नहीं किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि इससे पहले भी दो बार उन पर जानलेवा हमला हो चुका है।

यह भी पढ़ें  अनवरत 5 साल एकल रंजन का प्रयास नेशन प्राइड अवार्ड

इधर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में भी चिंता का माहौल है। पुलिस ने शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है।

यह भी पढ़ें  ऑनलाइन गेम और नशे की लत में बिहार के युवक ने की आत्मह'त्या

Abhishek Anand

Abhishek Anand, Working with Gaam Ghar News as a author. Abhishek is an all rounder, he can write articles on any beat whether it is entertainment, business, politics and sports, he can deal with it.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button