- बांझपन को लेकर प्रताड़ना का आरोप
- पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा
समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय अनुमंडल अंतर्गत उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर गांव में सोमवार सुबह एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 20 वर्षीय मोनी कुमारी, पति अंकेश साह, के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और श’व को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया।
मायके पक्ष का गंभीर आरोप
मृ’तका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गला दबाकर ह’त्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि शादी के बाद कुछ दिन तक सब सामान्य रहा, लेकिन बाद में मोनी कुमारी को बांझपन का ताना देकर लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा। सोमवार सुबह भी किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके कुछ समय बाद ही परिजनों को सूचना मिली कि मोनी की मौ’त हो गई है।
जब मायके के लोग घटनास्थल पर पहुंचे, तो आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार थे। मृ’तका के रिश्तेदार कृष्णनंदन कुमार ने बताया कि करीब दो वर्ष पहले उजियारपुर थाना क्षेत्र के बेलामेघ वार्ड संख्या 10 निवासी संजीत साह की पुत्री मोनी की शादी नाजिरपुर वार्ड संख्या 1 निवासी शंकर साह के पुत्र अंकेश साह से हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी।
ससुराल पक्ष का इनकार, जांच जारी
वहीं ससुराल पक्ष ने सभी आरोपों को निराधार बताया है और खुद को निर्दोष बताया है। उजियारपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने कहा कि एक नवविवाहिता का श’व संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौ’त के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।




