बिहारसमस्तीपुरसमाचार

समस्तीपुर में बालू लदे ट्रक में आग, ड्राइवर-खलासी ने कूदकर बचाई जान

समस्तीपुर : शहर के नगर थाना क्षेत्र स्थित चीनी मिल चौक के पास बुधवार सुबह एक बालू लदे ट्रक में अचानक आग लग गई। हादसे के समय ट्रक में ड्राइवर और खलासी सो रहे थे। स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से दोनों ने समय रहते गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचा ली। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, ड्राइवर संजीत राय सोन नदी से बालू लोड कर बिक्री के लिए समस्तीपुर पहुंचे थे। देर रात होने के कारण उन्होंने चीनी मिल चौक के पास सड़क किनारे ट्रक खड़ा कर विश्राम करने का निर्णय लिया। बुधवार तड़के करीब चार बजे अचानक ट्रक के नीचे से धुआं उठने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने लपटें देखकर शोर मचाया, जिससे ड्राइवर की नींद खुली। स्थिति की गंभीरता भांपते हुए उन्होंने तुरंत खलासी को जगाया और दोनों ट्रक से नीचे कूद गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ऊपर से गुजर रही बिजली की तार टूटकर ट्रक के पिछले चक्के में फंस गई थी। इसी वजह से शॉर्ट सर्किट हुआ और चक्के में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और ट्रक के दो चक्के पूरी तरह जल गए। घटना की सूचना तत्काल बिजली विभाग को दी गई, जिसके बाद विद्युत आपूर्ति काटी गई।

इसके बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बिजली तार गिरने से शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की बात सामने आई है। हालांकि, पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें  जिला प्रशासन समस्तीपुर के द्वारा 17 स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र का निर्वाचन हेतु मास्टर ट्रेनरो के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया

हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन ट्रक को काफी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से जर्जर तारों की मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें  रोमांचक मुकाबले मे राजद प्रत्याशी अजय कुमार सिंह हुए विजयी

Abhishek Anand

Abhishek Anand, Working with Gaam Ghar News as a author. Abhishek is an all rounder, he can write articles on any beat whether it is entertainment, business, politics and sports, he can deal with it.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button