पटनाबिहारसमाचार

बाढ़ में अनंत सिंह समर्थक पर जानलेवा हमला, चुनावी रंजिश की आशंका

विधानसभा चुनाव की रंजिश में हमला की आशंका, गंभीर हालत में पटना रेफर, पुलिस जांच में जुटी

फाइल फोटो

पटना : जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत पंडारक थाना क्षेत्र में रविवार को बाहुबली विधायक अनंत सिंह के एक समर्थक पर जानलेवा हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना बाढ़-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-31) पर स्थित पंडारक बाजार के पास हुई, जहां हमलावरों ने सुबीर सिंह नामक व्यक्ति के साथ मारपीट करने के बाद गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव और भय का माहौल बना हुआ है।

गंभीर हालत में पटना रेफर

जानकारी के अनुसार, हमले में गंभीर रूप से घायल सुबीर सिंह को पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है और परिवार के लोग अस्पताल में मौजूद हैं।

घायल के भाई अमित कुमार ने बताया कि उनका परिवार लंबे समय से विधायक अनंत सिंह का समर्थक रहा है और इसी कारण राजनीतिक विरोधियों से उनकी रंजिश चल रही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव के समय से ही कुछ लोग उनके भाई के खिलाफ साजिश रच रहे थे और मौका मिलते ही जानलेवा हमला कर दिया।

चुनावी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा मामला

स्थानीय लोगों का कहना है कि विधानसभा चुनाव के दौरान से ही सुबीर सिंह और कुछ अन्य लोगों के बीच विवाद चल रहा था। यह विवाद धीरे-धीरे राजनीतिक रंजिश में बदल गया। लोगों का मानना है कि इसी रंजिश के कारण यह हमला किया गया है। घटना के बाद पंडारक बाजार और आसपास के क्षेत्रों में लोगों के बीच दहशत का माहौल है।

यह भी पढ़ें  समस्तीपुर: पारिवारिक विवाद के चलते युवक की ह'त्या, बड़ा भाई गिरफ्तार

सूरजभान सिंह के रिश्तेदारों पर आरोप

इस मामले में पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि हमले के पीछे सूरजभान सिंह के रिश्तेदारों का हाथ है। हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि लिखित शिकायत मिलने के बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें  रवि त्रिपाठी, श्लेषा मिश्रा, संजुक्ता राय की फिल्म 'लव कनेक्शन 2' की शूटिंग हुई शुरू वाराणसी में

पुलिस ने शुरू की जांच, कार्रवाई का भरोसा

घटना की सूचना मिलते ही पंडारक थाना अध्यक्ष नवनीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि पीड़ित पक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा, “परिजनों से लिखित आवेदन मिलने का इंतजार है। आवेदन मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

यह भी पढ़ें  Mea Culpa: कांपती रह गई ''मिया कल्पा''

पुलिस सूत्रों के अनुसार, विधानसभा चुनाव के दौरान सुबीर सिंह पर गाड़ी तोड़फोड़ का एक मामला दर्ज हुआ था और आशंका जताई जा रही है कि उसी पुराने विवाद के कारण यह हमला हुआ है।

इलाके में बढ़ी सतर्कता

घटना के बाद पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

यह घटना एक बार फिर क्षेत्र में राजनीतिक तनाव और अपराध के बढ़ते खतरे को उजागर करती है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की तैयारी कर रही है।

सच के साथ खड़े हों — स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें। Gaam Ghar

Donate via UPI

UPI ID: 7903898006@sbi

Mohan Jha

Mohan Kumar Jha, Working with Gaam Ghar News as a Author. Mohan is an all rounder, she can write articles on any beat whether it is entertainment, business, politics and sports, she can deal with it.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button