बिहाररोसड़ासमस्तीपुरसमाचार

विभूतिपुर दौरे पर पशुपालन मंत्री, गांधी-अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण’

विभूतिपुर में पशुपालन मंत्री का दौरा, गांधी-अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की योजनाओं की समीक्षा

बैठक को संबोधित करते मंत्री.

विभूतिपुर (समस्तीपुर) : प्रदेश के पशुपालन एवं मत्स्य विभाग के मंत्री सुरेंद्र मेहता बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर विभूतिपुर पहुंचे। अपने दौरे की शुरुआत उन्होंने महात्मा गांधी और डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए की। इसके बाद उन्होंने पंचायत समिति भवन परिसर में आयोजित बैठक में एनडीए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ संवाद किया।

बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री सुरेंद्र मेहता ने कहा कि राज्य सरकार पशुपालकों और मत्स्य पालकों के हित में लगातार नई योजनाएं चला रही है, ताकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा सके। उन्होंने बताया कि डेयरी, पशुपालन और मत्स्य पालन से जुड़े लोगों को प्रशिक्षण, सब्सिडी और तकनीकी सहयोग दिया जा रहा है, जिससे उनकी आमदनी बढ़ सके।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक हर हाल में पहुंचे। उन्होंने कहा कि अगर किसी पात्र लाभुक को योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है, तो उसकी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारी की होगी।

मौके पर बीडीओ सुनील कुमार, बीपीआरओ रंजन कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष शशीधर झा, मुखिया सभा मंडल अध्यक्ष चंद्रमणि प्रसाद सिंह, मनोज कुमार कुशवाहा, प्रमुख पति दिलीप नारायण सिंह उर्फ पप्पू सिंह, राम बहादुर सिंह, सतीश झा सहित अन्य कई एनडीए कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही।

यह भी पढ़ें  पटना में पोस्टर: फेलस्वी यादव "टोंटी चोर", लालू को "चारा चोर"

कार्यकर्ताओं ने मंत्री के समक्ष क्षेत्र की समस्याओं और सुझावों को रखा, जिन पर मंत्री ने गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के अंत में मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि हर किसान, पशुपालक और मत्स्य पालक आत्मनिर्भर बने और ग्रामीण विकास की रफ्तार और तेज हो।

यह भी पढ़ें  आउटसोर्स एजेंसी से लाइब्रेरियन बहाली स्थगित करने की मांग

Mohan Jha

Mohan Kumar Jha, Working with Gaam Ghar News as a Author. Mohan is an all rounder, she can write articles on any beat whether it is entertainment, business, politics and sports, she can deal with it.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button