दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। सुपौल बाजार के डुमरी रोड पर खेत में 25 वर्षीय BPSC शिक्षिका पुष्पा कुमारी का श’व बरामद किया गया। पुष्पा की शादी इसी साल मार्च महीने में हुई थी। उनके पति प्रमोद प्रसाद भी BPSC से चयनित शिक्षक हैं। श’व मिलने के बाद मृ’तका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर ह’त्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया और सड़क जाम कर दी।
खेत में मिला श’व, पिता का आरोप – साजिश के तहत ह’त्या
मृ’तका के पिता प्रमोद कुमार साहू ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे पुष्पा के ससुर का फोन आया। उन्होंने कहा कि “आपकी बेटी घर से भाग गई है।” इस सूचना के बाद वे तुरंत बेटी के ससुराल पहुंचे। लेकिन वहां पहुंचकर देखा कि बेटी का शव घर से महज 15 फीट दूर पानी भरे खेत में पड़ा हुआ है। पिता का आरोप है कि बेटी की ह’त्या कर श’व को खेत में फेंक दिया गया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि ससुराल पक्ष के लोग—ससुर, पति प्रमोद प्रसाद और बहनोई—सभी ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है।
भाई ने भी लगाए गंभीर आरोप
पुष्पा के भाई मनिकेश कुमार ने कहा कि जब ससुर ने फोन किया तो बताया कि बहन घर से लापता है। बाद में जीजा से बात करने पर उन्होंने दावा किया कि पुष्पा ने फांसी लगा ली है। भाई ने आरोप लगाया कि दरअसल, बहन को पति, सास, ससुर और ननद लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। शादी के महज 6 महीने बाद ही ससुराल वालों ने मिलकर उसकी ह’त्या कर दी।
दहेज प्रताड़ना का भी आरोप
परिवार का कहना है कि शादी के बाद से ही पुष्पा को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था। बार-बार ताने दिए जाते थे और मानसिक रूप से परेशान किया जाता था। पिता और भाई का दावा है कि इसी प्रताड़ना के कारण उसकी जान ले ली गई।
पुलिस की कार्रवाई, पति और ससुर फरार
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और श’व को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। SDPO प्रभाकर तिवारी ने बताया कि शुरुआत में मामला ह’त्या का लग रहा है। मृ’तका के परिजनों ने भी ह’त्या का आरोप लगाया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर मौ’त के कारणों की पुष्टि की जाएगी। फिलहाल मृ’तका का पति और ससुर फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है।
गांव में गुस्सा, सड़क जाम
बेटी की मौत की खबर फैलते ही मायके पक्ष और गांव के लोग गुस्से में आ गए। उन्होंने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। परिजन लगातार न्याय की मांग कर रहे हैं और आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है।
6 महीने की शादी का दुखद अंत
महज छह महीने पहले बड़े अरमानों के साथ पुष्पा कुमारी की शादी हुई थी। वह खुद एक शिक्षिका थीं और उनके पति भी शिक्षक हैं। लेकिन इतने कम समय में ही यह रिश्ता विवाद और प्रताड़ना में बदल गया। आज उनकी असामयिक मौत ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। हालांकि परिजन जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रखने की बात कह रहे हैं। यह मामला न केवल दहेज प्रताड़ना बल्कि समाज में स्त्रियों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।