समस्तीपुरसमाचार

शिवाजी नगर कांग्रेस कार्यालय में होली मिलन समारोह आयोजित

प्रखंड अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने रंग-अबीर संग मनाया उत्सव, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण होली मनाने की अपील।

Samastipur :  शिवाजी नगर प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में रंगों के पर्व होली के अवसर पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड के कांग्रेस परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए और एक-दूसरे को रंग-अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें  "आज थम जाएगा बिहार में दूसरे चरण का चुनावी शोर"

समारोह की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने की। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं प्रखंडवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का पर्व है। यह त्योहार एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटने और रिश्तों को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने सभी से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में होली मनाने की अपील की।

मौके पर रोसड़ा विधानसभा युवा अध्यक्ष सूरज पासवान, एनएसयूआई प्रखंड अध्यक्ष राजीव कुमार, महासचिव बाबू साहब कुमार, उपाध्यक्ष उदयकांत चौधरी, संजय चौधरी, जितेंद्र महतो सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने समाज में एकता और सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया। सभी ने मिलकर क्षेत्र की खुशहाली और प्रगति की कामना की। समारोह हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

यह भी पढ़ें  बिहार बोर्ड 2026 परीक्षा तिथि घोषित: 2 फरवरी इंटर, 17 फरवरी मैट्रिक

Abhishek Anand

Abhishek Anand, Working with Gaam Ghar News as a author. Abhishek is an all rounder, he can write articles on any beat whether it is entertainment, business, politics and sports, he can deal with it.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button