गोपालगंजसमाचार

बिहार के गोपालगंज में जिले की पहली बड़ी गुड़ इकाई का शुभारंभ

गोपालगंज के पंचदेवरी प्रखंड में पहली गुड़ इकाई शुरू, अपर मुख्य सचिव के. सेंथिल कुमार ने निरीक्षण कर गन्ना रकबा बढ़ाने और उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए।

बिहार के गोपालगंज जिले में गन्ना आधारित उद्योग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हुई है। पंचदेवरी प्रखंड के खाल गांव में जिले की पहली और सबसे बड़ी गुड़ उत्पादन इकाई का रविवार को औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस गुड़ इकाई का उद्घाटन बिहार सरकार के गन्ना उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव K. Senthil Kumar ने फीता काटकर किया।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे इस गन्ना बहुल क्षेत्र को उद्योग के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया गया है और आज इस दिशा में एक मजबूत नींव रखी गई है। उन्होंने बताया कि स्थानीय स्तर पर गुड़ उत्पादन को बढ़ावा देने से किसानों को बेहतर बाजार मिलेगा और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

अपर मुख्य सचिव ने खालगांव स्थित हर्षवर्धन इंडस्ट्रीज की गुड़ इकाई का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उत्पादन व्यवस्था, मशीनरी और किसानों से जुड़ी सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस इकाई के माध्यम से आसपास के किसानों को अधिक से अधिक लाभ दिलाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

इसके बाद उन्होंने पंचदेवरी प्रखंड के ग्राम बनकटा, पंचायत भगवानपुर में गन्ना किसान संजय कुमार सिंह के खेत का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने CoP-14201 प्रभेद के गन्ना प्लॉट को देखा और किसानों को आधुनिक तकनीक के साथ बेहतर उत्पादन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि उन्नत किस्म के गन्ने की खेती से किसानों की आय में वृद्धि संभव है।

यह भी पढ़ें  दरभंगा में राम बारात पर पथराव, दो गुटों में भिड़ंत, पुलिस ने संभाली स्थिति

इससे पहले अपर मुख्य सचिव ने शहर में स्थित Vishnu Sugar Mill का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चीनी मिल के महाप्रबंधक को अगले पेराई सत्र की तैयारियों को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से गन्ना रकबा बढ़ाने पर जोर देते हुए लगभग पांच हजार हेक्टेयर अतिरिक्त क्षेत्र में गन्ना खेती बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित करने को कहा।

यह भी पढ़ें  डा. नम्रता आनंद को मिलेगा महादेवी वर्मा स्मृति सम्मान

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गन्ना उत्पादन बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए किसानों को तकनीकी सहायता, बेहतर बीज और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने अधिक से अधिक गन्ना की खेती करने और रकबा बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि गन्ना आधारित उद्योग के विस्तार से किसानों की आय बढ़ेगी और क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

यह भी पढ़ें  ईकेवाईसी–फार्मर आईडी विशेष कैम्प की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

निरीक्षण और दौरे के दौरान विभाग के कई अधिकारी और स्थानीय किसान मौजूद रहे। इनमें संयुक्त ईखायुक्त बिहार पटना जयप्रकाश नारायण सिंह, गोपालगंज के सहायक निदेशक सुबोध कुमार सुधांशु, ईख पदाधिकारी शिव शंकर आजाद सहित चीनी मिल के पदाधिकारी और क्षेत्र के कई किसान शामिल थे।

सच के साथ खड़े हों — स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें। Gaam Ghar

Donate via UPI

UPI ID: 7903898006@sbi

Abhishek Anand

Abhishek Anand, Working with Gaam Ghar News as a author. Abhishek is an all rounder, he can write articles on any beat whether it is entertainment, business, politics and sports, he can deal with it.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button